मुजफ्फरपुर: पूर्व मंत्री के खेत में खाद गिराते समय ट्रैक्टर चालक की करंट लगने से मौत

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur tractor driver electrocuted field accident crowd

बिलखते परिजन

मुजफ्फरपुर में खेत में काम के दौरान ट्रैक्टर चालक की करंट लगने से मौत हो गई. हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौके पर ही जान चली गई. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: गरहा थाना क्षेत्र के सन्हाटी चौर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी चंदन (25) के रूप में हुई है.

पूर्व मंत्री के खेत में कर रहा था काम

जानकारी के अनुसार, चंदन पूर्व मंत्री के यहां ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्यरत था. मंगलवार को वह सन्हाटी चौर स्थित खेत में ट्रैक्टर से गोबर खाद गिराने गया था. इसी दौरान वह हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया. करंट इतना तेज था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चंदन की जान जा चुकी थी. सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई.

मृतक परिवार का था मुख्य सहारा

ग्रामीणों के अनुसार, चंदन काफी समय से वहां काम कर रहा था और अपने परिवार का मुख्य सहारा था. स्थानीय लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है.

मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. उसने बताया कि उसके तीन बेटियां हैं और अब उनके भरण-पोषण को लेकर चिंता बढ़ गई है.

रिपोर्ट: सुमित कुमार

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन