ePaper

फिल्म ‘लव रात्रि’ को लेकर मुजफ्फरपुर में सलमान खान सहित सात पर प्राथमिकी

Updated at : 21 Sep 2018 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
फिल्म ‘लव रात्रि’ को लेकर मुजफ्फरपुर में सलमान खान सहित सात पर प्राथमिकी

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाने में बॉलीवुड स्टार सलमान खान सहित सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मिठनपुरा थानेदार विजय कुमार राय ने शुक्रवार को ‘लव रात्रि’ फिल्म के निर्माता सह अभिनेता सलमान खान, अभिराज मीनाबाला (निर्देशक), आयुष शर्मा (अभिनेता), वरीना हुसैन (अभिनेत्री), अंशुमान झा (सहायक कलाकार), राम कपूर (सहायक अभिनेता), रोनित […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाने में बॉलीवुड स्टार सलमान खान सहित सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मिठनपुरा थानेदार विजय कुमार राय ने शुक्रवार को ‘लव रात्रि’ फिल्म के निर्माता सह अभिनेता सलमान खान, अभिराज मीनाबाला (निर्देशक), आयुष शर्मा (अभिनेता), वरीना हुसैन (अभिनेत्री), अंशुमान झा (सहायक कलाकार), राम कपूर (सहायक अभिनेता), रोनित राय (सहायक अभिनेता) के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. सभी के विरुद्ध एक खास वर्ग के लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने से संबंधित धाराओं में केस किया गया है.

अधिवक्ता सुधीर ओझा ने सीजेएम कोर्ट में गत नौ सितंबर को फिल्म ‘लव रात्रि’ के निर्माता सह अभिनेता सलमान खान सहित सात कलाकारों के विरुद्ध परिवाद दर्ज कराया था. परिवाद पर सुनवाई के बाद सीजेएम अदालत ने मिठनपुरा पुलिस को केस दर्ज कर जांच का आदेश दिया है. पुलिस उक्त परिवाद के आधार पर केस दर्ज कर जांच में जुट गयी है. थानेदार विजय प्रसाद राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपितों का बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन