अहियापुर में दशहरा मेला में शराब के नशे में हंगामा करने व पुलिस से बदसलूकी में 12 गिरफ्तार

Published by : CHANDAN Updated At : 03 Oct 2025 7:56 PM

विज्ञापन

12 arrested for creating ruckus under the influence of alcohol

विज्ञापन

: पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी किशन को भी दबोचा : पुलिस ने एक स्कॉर्पियो व सात मोबाइल फोन किया जब्त : अहियापुर थाने में चार अलग- अलग प्राथमिकी हुई दर्ज संवाददाता, मुजफ्फरपुर अहियापुर में दशहरा मेला के दौरान पूजा पंडाल के बाहर शराब के नशे में हंगामा करने, पुलिसकर्मियों से धक्का- मुक्की करने में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई जीरोमाइल चौक, आदित्य विजन शो रूम के समीप व अखाड़ाघाट पूजा पंडाल के पास की गयी है. इस दौरान एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी किशन कुमार उर्फ माफिया कृष्णा को भी दबोचा गया है. उपद्रवियों के पास से एक स्कॉर्पियो व सात मोबाइल फोन जब्त किया गया है. पुलिस की कार्रवाई को लेकर अहियापुर थाने में चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार लोगों में मेवालाल चौक के अनिस कुमार, अखाड़ाघाट के आदित्य कुमार, शुभम कुमार, अमन कुमार, औराई थाना के महरौली के वैभव कुमार, सिकंदरपुर के चंदवारा बांध रोड के अनिकेत कुमार, अहियापुर माई स्थान के अनिकेत केजरीवाल, ईश्वर पट्टी अंशु कुमार, मिठनसराय के सुमन कुमार, विजय छपरा के आकाश कुमार, राजेपुर थाना के कदमा के अभिजित कुमार शामिल हैं. नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा ने बताया कि दशहरा मेला के दौरान पुलिस टीम हर चौक-चौराहे पर विधि व्यवस्था के निर्धारण, आपराधिक गिरोह पर निगरानी व ट्रैफिक सुचारू ढंग से चले इसको लेकर मुस्तैद थी. इस बीच 12 लोगों को अलग-अलग आरोप में अहियापुर में गिरफ्तार किया गया है. जीरोमाइल चौक पर एक अक्तूबर को शराब के नशे में हंगामा करने व ट्रैफिक सिपाही से बदसलूकी के आरोप में अनिस कुमार, आदित्य, सुभम, अमन व वैभव कुमार को पकड़ा गया. उनकी वाहन को जब्त किया गया. दूसरी कार्रवाई दो अक्तूबर को अखाड़ाघाट रोड में आदित्य विजन के समीप शराब के नशे में हंगामा करने में अनिकेत कुमार व अनिकेत केजरीवाल पकड़ा गया. तीसरी कार्रवाई, अखाड़ाघाट पूजा पंडाल के पास नशे में हंगामा करने में अंशु कुमार, आकाश कुमार और अभिजीत कुमार को दबोचा गया, चौथी कार्रवाई जीरोमाइल चौक के समीप छिनतई के मोबाइल के साथ शराब के नशे में बदमाश किशन कुमार उर्फ किशन माफिया को दबोचा गया. उसने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि अपने दोस्तों के साथ मिलकर मेला में मोबाइल छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन