एएनसी जांच शिविर में मिली एचआरपी की तीन गर्भवती
Published by :AMIT JHA
Published at :09 May 2026 5:35 PM (IST)
विज्ञापन

मॉडल अस्पताल के ओपीडी भवन में शनिवार को गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच को लेकर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन के कार्यक्रम के तहत एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया
विज्ञापन
मुंगेर.
मॉडल अस्पताल के ओपीडी भवन में शनिवार को गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच को लेकर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन के कार्यक्रम के तहत एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया. जहां विशेषज्ञ महिला चिकित्सकों ने गर्भवतियों के प्रसव पूर्व विभिन्न प्रकार की जांच की. साथ ही चिकित्सीय परामर्श दिया गया. परिवार नियोजन परामर्शी योगेश कुमार ने बताया कि मॉडल अस्पताल के ओपीडी भवन में आयोजित एएनसी जांच शिविर में कुल 65 गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच महिला चिकित्सक डॉ निधि ने किया. जिसमें हाई रिस्क प्रेगनेंसी की कुल 3 गर्भवती पायी गयी. जिसका चिकित्सक द्वारा दोबारा सभी जांच की गयी. उन्होंने बताया कि शिविर में गर्भवती महिलाओं का बीपी, सुगर, वजन, हाइट सहित अन्य पैथोलॉजी जांच किया गया. साथ ही हाई रिस्क प्रेगनेंसी की गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड जांच कराया गया. परिवार नियोजन परामर्शी ने बताया कि एचआरपी की तीनों गर्भवतियों के स्वास्थ्य पर संबंधित क्षेत्र की आशा को विशेष नजर रखने को कहा गया है. साथ ही 15 मई को लगने वाले दूसरे एएनसी जांच शिविर में इन तीनों गर्भवतियों का दोबारा जांच कराया जायेगा. बता दें कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में गर्भवतियों के प्रसव पूर्व जांच को लेकर प्रत्येक माह तीन बार एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया जाता है. जिसमें प्रत्येक माह के 9, 15 और 21 तारीख को एएनसी जांच शिविर का आयोजन जिले के प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में किया जाता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










