स्कॉर्पियों वाहन की अब तक बरामदगी नहीं, तीन पहले हुई थी चोरी
Author Birendra kumar sing
Updated:
विज्ञापन

बिंदवारा आदर्श टोला से छह मई को घर के सामने खड़ी स्कॉर्पियो की अपराधियों ने चोरी कर ली थी. लेकिन घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है
विज्ञापन
मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवारा आदर्श टोला से छह मई को घर के सामने खड़ी स्कॉर्पियो की अपराधियों ने चोरी कर ली थी. लेकिन घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोर की पहचान करने में जुटी हुई है.
बताया जाता है कि कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मुरारी शर्मा ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि उसने अपनी पुत्री रिजूता कुमारी के नाम से स्कॉर्पियों वाहन खरीदा था. जिसका ड्राइवर बिंदावारा आर्दश टोला निवासी राणा अमन कुमार सिंह है. वह 6 मई की रात अपने अध्यापक मित्र को लेकर हजारीबाग लेकर गया था. 7 मई की रात वह सवारी को मकसुसपुर में छोड़ कर गाड़ी लेकर अपने घर बिंदवारा चला गया. उसने गाड़ी को खड़ा किया जब वापस गाड़ी देखने आया तो गाड़ी वहां नहीं था. पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है. लेकिन घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरी गयी स्कॉर्पियों का सुराग नहीं जुटा पाया. वैसे चोरी की पुरी वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया. देर रात एक लड़का स्कॉर्पियों वाहन के पास आता है. जिसके बाद इधर-उधर देखते हुए चालक की सीट की तरफ आ गया. जिसके बाद वह चालक विंडो खोल कर स्कॉपियों की चोरी कर ले भाग.कहती हैं थानाध्यक्ष
कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कश्यप ने बताया कि स्कॉर्पियों चोरी को लेकर पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. चोरों की पहचान को लेकर प्रयास किया जा रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










