लक्ष्मीपुर में 48 घंटे के अखंड रामधुन का शुभारंभ, 201 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर में 48 घंटे के अखंड रामधुन का शुभारंभ, 201 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

कलश शोभायात्रा

हवेली खड़गपुर के लक्ष्मीपुर में 48 घंटे के अखंड रामधुन संकीर्तन को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 201 कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया. जय श्री राम के जयकारों के बीच शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में 25 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर मुंगेर से रतन झा की रिपोर्ट: प्रखंड क्षेत्र के बढौना पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव स्थित मां दुलहरी स्थान में शनिवार को भक्तिमय माहौल में कलश शोभायात्रा निकाली गई. अवसर था 48 घंटे के अखंड रामधुन संकीर्तन के भव्य आयोजन का. इस शोभायात्रा में 201 कन्याओं और महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर हिस्सा लिया, जिससे पूरा क्षेत्र ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी और कलश स्थापना

कलश यात्रा की शुरुआत पंडित सुबोध पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराई गई. पूजन के पश्चात कन्याओं ने श्रद्धापूर्वक कलश में जल भरा. यह भव्य शोभायात्रा मां दुलहरी स्थान से शुरू होकर बढौना कैतकी स्थान और काली स्थान होते हुए पुनः लक्ष्मीपुर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कलशों को स्थापित किया गया. चिलचिलाती धूप को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए नींबू शरबत और शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी.

आकर्षण का केंद्र बनीं 25 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं

रामधुन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां 25 विभिन्न देवी-देवताओं की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं. श्रद्धालु इन प्रतिमाओं के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. 48 घंटे तक चलने वाले इस अखंड कीर्तन से आसपास के गांवों का वातावरण भी पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है.

इनकी रही मुख्य उपस्थिति

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में राजीव रंजन सिंह, राणु कुमार सिंह, राजेश पासवान, सत्यम सिंह और विपिन सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि अखंड रामधुन के समापन के बाद भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर लक्ष्मीपुर और आसपास के क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

विज्ञापन
दिव्यांशु प्रशांत

लेखक के बारे में

By दिव्यांशु प्रशांत

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन