Munger, तीन महीने पहले ईदगाह रोड निर्माण के नाम पर खोदकर छोड़ा, परेशानी
Published by : MANISH KUMAR Updated At : 16 May 2026 12:09 PM
विज्ञापन
तीन महीने पहले ईदगाह रोड निर्माण के नाम पर उसे खोदकर छोड़ा, परेशानी
विज्ञापन
मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,
नगर परिषद जमालपुर क्षेत्र अंतर्गत ईदगाह रोड को पिछले 3 महीने पहले सड़क निर्माण के नाम पर खोदकर छोड़ दिया गया है जिसके कारण अब आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय निवासियों ने बताया कि भारत माता चौक से पश्चिम की तरफ जाने वाली ईदगाह रोड को नए सिरे से बनाने के लिए सड़क को खोदा गया है जिसके कारण सड़क से होकर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है इतना ही नहीं इस सड़क से गुजरने वाले मोटरसाइकिल सवार लोग प्रतिदिन दुर्घटना का शिकार बन रहे हैं हाल यह है कि ई रिक्शा चालक इस सड़क पर आना नहीं चाहता है हाल के दिनों में रुक-रुक कर होने वाली बारिश के कारण सड़क की स्थिति और भी नारकीय बन गई है सड़क पर निर्माण प्रक्रिया के दौरान ईंट की सोलिंग की गई है यह सोलिंग भी सिलसिलेवार ढंग से नहीं की गई है कहीं ईट बिछाई गई है तो कहीं छोड़ दिया गया है इसके कारण स्थिति और भी बदतर हो गई है आर्य समाज मंदिर के प्रधान रविंद्र कुमार रवि के साथ कई स्थानीय निवासियों ने कहा कि कार्यकारी एजेंसी की लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है उन्होंने जल्द से जल्द इस सड़क के निर्माण की मांग की और कहा कि निर्माण एजेंसी इस सड़क पर रहने वाले लोगों के धैर्य की परीक्षा ना लें और उन्हें सड़क पर उतरने के लिए बाध्य न करेंप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










