Munger, शिकायत के बावजूद नहीं हुई जलनिकासी की व्यवस्था, चार हजार आबादी प्रभावित
Published by : MANISH KUMAR Updated At : 16 May 2026 10:19 AM
विज्ञापन
शिकायत के बावजूद नहीं हुई जलनिकासी की व्यवस्था,
विज्ञापन
मुंगेर टेटियाबंबर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट,
टेटिया बबर प्रखंड अंतर्गत केसौली गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर गंदा पानी जमा रहने के कारण न केवल आवागमन बाधित हो गया है, बल्कि आसपास के वातावरण में भी दुर्गंध फैल रही है.ग्रामीणों ने बताया कि फंटूश यादव, परमानंद यादव और महाराणा यादव के घर के समीप जानबूझकर पानी जमा कर दिया गया है, जिससे कई महीनों से सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. इस मार्ग से गांव की करीब चार हजार की आबादी का रोजाना आवागमन होता है. पंचायत सरकार भवन जाने वाले जनप्रतिनिधि, पूजा-पाठ के लिए आने वाले श्रद्धालु और हाई स्कूल के छात्र-छात्राएं भी इसी सड़क का उपयोग करते हैं.सड़क पर फैले गंदे पानी के कारण लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है. बदबू और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










