सुल्तानगंज-देवघर मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार बोलेरो हुई बेकाबू, बाइक, गुमटी और मकान में मारी टक्कर
क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल. | Prabhat Khabar Network
Road Accident : सुल्तानगंज-देवघर मार्ग पर रणगांव में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो गई. बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी बाइक, गुमटी को रौंदते हुए एक मकान में टक्कर मारी. गनीमत रही कि इस हादसे में चारों युवक सुरक्षित बच गए.
Road Accident : सुल्तानगंज-देवघर मुख्य सड़क स्थित रणगांव में सोमवार की शाम अचानक एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैराज के पास खड़ी बोलेरो (बीआर10 बी-4088) अचानक तेज गति से आगे बढ़ी और सड़क पार करते हुए दूसरी ओर पहुंच गई. इससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
बाइक और गुमटी को रौंदते हुए मकान से टकराई
अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी बाइक (बीआर08आर-2537) और लकड़ी की गुमटी को अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद वाहन सीधे एक मकान से जाकर टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए.
चारों युवक सुरक्षित, बड़ा हादसा टला
बोलेरो में सवार चारों युवक इस हादसे में बाल-बाल बच गए. घटना के समय वाहन में मौजूद किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क किनारे उस समय भीड़ होती तो बड़ा हादसा हो सकता था.
पैदल यात्री नहीं होने से टली बड़ी अनहोनी
हादसे में रणगांव निवासी विसंबर कुमार की बाइक और गुमटी को भारी नुकसान पहुंचा है. राहत की बात यह रही कि घटना के समय सड़क किनारे कोई पैदल यात्री मौजूद नहीं था. इसी कारण एक बड़ी जनहानि टल गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए