फुटओवर ब्रिज छोड़ ट्रैक पार कर रहे यात्री, जमालपुर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन
जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक क्रॉस कर चोर दरवाजे से बाहर निकलते रेलयात्री  | Prabhat Khabar Network

जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक क्रॉस करते रेलयात्री | Prabhat Khabar Network

जमालपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यात्री फुटओवर ब्रिज की बजाय सीधा रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

Railway Safety: जमालपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए. महेशखूंट से आई डेमू पैसेंजर ट्रेन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंचते ही बड़ी संख्या में यात्री फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने के बजाय सीधे रेलवे ट्रैक पार कर ऑटो स्टैंड की ओर निकलने लगे. इस दौरान रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह निष्क्रिय नजर आई.

फुटओवर ब्रिज की बजाय शॉर्टकट का इस्तेमाल

रेल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज बनाया गया है, ताकि एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक सुरक्षित पहुंचा जा सके. इसके बावजूद कई यात्री प्लेटफार्म संख्या चार से ट्रैक पार कर पश्चिम दिशा में बने कथित चोर रास्ते से बाहर निकलते दिखाई दिए.

सुरक्षाकर्मी बने रहे मूकदर्शक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब यात्री रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, उस समय प्लेटफार्म संख्या चार पर तैनात सुरक्षा कर्मी मौजूद थे, लेकिन किसी को रोकने या सुरक्षित मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास नहीं किया गया. इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

चोर रास्ते से प्रतिदिन होती है आवाजाही

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लेटफार्म संख्या चार के पश्चिमी छोर पर बना यह रास्ता रेलवे की आधिकारिक व्यवस्था का हिस्सा नहीं है. इसके बावजूद प्रतिदिन सैकड़ों यात्री इसी रास्ते से ऑटो स्टैंड तक आते-जाते हैं. बताया जाता है कि पूर्व में रेलवे सुरक्षा बल ने ऐसे रास्तों को बंद करने के लिए लोहे का गेट भी लगाया था, लेकिन यह मार्ग अब भी खुला है.

राजस्व हानि के साथ हादसे का भी खतरा

Railway Safety: रेलवे ट्रैक पार करने की यह प्रवृत्ति न केवल यात्रियों की जान के लिए जोखिम पैदा कर रही है, बल्कि रेलवे को राजस्व का नुकसान भी पहुंचा रही है. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्लेटफार्म संख्या चार के पश्चिमी हिस्से में बने इस अनधिकृत रास्ते को स्थायी रूप से बंद किया जाए और यात्रियों को फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके.


विज्ञापन
विजय कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By विजय कुमार गुप्ता

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन