दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी और उजड़ गया सुहाग

Updated:
विज्ञापन
siwan news

सांकेतिक तस्वीर

Siwan News: सीवान जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव में नवविवाहिता के हाथों की मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था कि पति की मौत ने उसकी दुनिया उजाड़ दी.

विज्ञापन

Siwan News: (अभय पांडे की रिपोर्ट) सीवान जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव में नवविवाहिता के हाथों की मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था कि पति की मौत ने उसकी दुनिया उजाड़ दी. इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गयीं. शुक्रवार की देर रात नवविवाहित युवक की बिजली का करेंट लगने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी ध्रुप महतो के पुत्र गुड्डू महतो के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया गया कि बीते 14 मई को गुड्डू की बारात गयी थी और 15 मई को वापस गांव लौटी. 15 मई की शाम को ककन छुड़ाने की रस्म पूरी होने के बाद घर के सभी लोग खाना खाकर सोने के लिए चले गये. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात लाइट चली गयी, जिससे घर की बिजली गुल हो गयी. उसे ठीक करने के लिए गुड्डु गया था.

नवविवाहित युवक को लगा करेंट

तार की जांच करने में लगा नवविवाहित युवक को करेंट परिजनों के अनुसार, गुड्डू बिजली के तार की जांच कर रहे थे, तभी अचानक करेंट का तेज झटका लगा. घटना के बाद परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है. गांव में भी शोक का माहौल है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों के अनुसार,घर में अभी शादी की रस्मों और उत्सव का माहौल खत्म भी नहीं हुआ था कि इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन