Munger, राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली
Published by : MANISH KUMAR Updated At : 16 May 2026 12:01 PM
विज्ञापन
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली
विज्ञापन
मुंगेर से अमित झा की रिपोर्ट,
मुंगेर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जिला मलेरिया कार्यालय से राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई. जिसे सिविल सर्जन डॉ राजू, वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल अधिकारी डॉ रामप्रवेश और डीपीएम फैजान आलम असरफी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. एएनएम स्कूल की छात्राओं ने शहर भ्रमण कर लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया. वहीं राष्ट्रीय डेंगू दिवस को लेकर सिविल सर्जन की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया. जहां उन्होंने डेंगू के लक्षण, उसके कारण और उससे बचाव के तरीकों की जानकारी दी. छात्राओं ने लोगों से घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, जल जमाव नहीं होने देने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की. इधर राष्ट्रीय डेंगू दिवस को लेकर सिविल सर्जन की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया. इसमें डेंगू के लक्षण, कारण एवं बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने कहा कि समय पर जांच और उपचार से डेंगू से बचाव संभव हैप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










