Arrah News : रील्स देखने की बात पर लड़े दंपति, पत्नी ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
Arrah News

प्रतीकात्मक तस्वीर

Arrah News : रील्स देखने की बात पर लड़े दंपति, नाराज पत्नी ने खा लिया जहर

विज्ञापन

Arrah News (आशुतोष पाण्डेय) : टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली मोहल्ले में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की मौत हो गई. मोबाइल पर रिल्स देखने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई. पत्नी ने जब मोबाइल देने की मांग की तो पति ने इंकार कर दिया.

नाराज पत्नी ने खा लिया जहर

इसी बात से नाराज़ होकर महिला ने जहर खा लिया. परिजनों द्वारा उसे तत्काल सदर अस्पताल, आरा की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Also Read : Buxar News : शराब माफियाओं पर पुलिस की नकेल, भारी मात्रा में शराब जब्त

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन