Buxar News : शराब माफियाओं पर पुलिस की नकेल, भारी मात्रा में शराब जब्त

जब्त शराब की तस्वीर
Buxar News : शराब माफियाओं पर पुलिस की नकेल, भारी मात्रा में शराब जब्त, 14 पियक्कड़ व 5 धंधेबाज गिरफ्तार
Buxar News (ओंकार नाथ मिश्र) : बक्सर जिले में शराब तस्करों, धंधेबाजों और पियक्कड़ों के खिलाफ पुलिस ने सामूहिक रूप से एक बड़ा प्रहार किया है. पुलिस कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बक्सर पुलिस ने पूरे जिले में एक विशेष सर्च और छापेमारी अभियान चलाया. इस कार्रवाई के तहत कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए सभी 20 अभियुक्तों की चिकित्सीय जांच और कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत उन्हें कोर्ट में पेश किया गया . पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप का माहौल है.
भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब जब्त
पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर अवैध शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है. इस विशेष अभियान के दौरान कुल 127.56 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है. इसके साथ ही करीब 89.4 लीटर देसी शराब भी बरामद की गई है. इस अवैध कारोबार में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें और एक ई-रिक्शा भी पुलिस ने मौके से जब्त किया है.
14 पियक्कड़ व 5 धंधेबाज गिरफ्तार
शराब के मामलों में की गई गिरफ्तारियों के आंकड़ों पर गौर करें तो पुलिस ने सेवन करने वाले और बेचने वाले दोनों पर समान रूप से शिकंजा कसा है. सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने और सेवन करने के आरोप में 14 लोगों को दबोचा गया है. वहीं, शराब की तस्करी, परिवहन और बरामदगी के मामलों से जुड़े 5 मुख्य धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है. स्थानीय थानों की पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से मिले इनपुट के आधार पर संबंधित क्षेत्रों में संदिग्ध तस्करों की तलाशी कर रही है.
वाहन जांच में वसूला गया भारी जुर्माना
शराबबंदी कानून के साथ-साथ पुलिस ने फरार अपराधियों और कोर्ट वारंटियों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया है. अभियान के तहत कुल 13 पुराने लंबित वारंटों का निष्पादन किया गया और वारंट के आधार पर एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया. इसके अतिरिक्त, अपराधियों की आवाजाही रोकने के लिए चौक-चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों से कुल 1,02,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है. पुलिस कप्तान शुभम आर्य का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नशामुक्त समाज के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
Also Read : Buxar News : वट सावित्री पूजा के शुभ मौके पर सुहागिनों ने मांगी पति की दीर्घायु
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










