Buxar News : वट सावित्री पूजा के शुभ मौके पर सुहागिनों ने मांगी पति की दीर्घायु

Updated:
विज्ञापन
Buxar News

वट वृक्ष की पूजा करती व्रतियां

Buxar News : वट सावित्री पूजा के शुभ मौके पर सुहागिनों ने मांगी पति की दीर्घायु, सौभाग्य का प्रतीक है वट वृक्ष

विज्ञापन

Buxar News (विनोद कुमार सिंह) : शनिवार को नगर समेत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री का पर्व श्रद्धा से मनाया. महिलाओं ने बरगद के पेड़ के नीचे एकत्र होकर वट वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की और पति के स्वास्थ्य, दीर्घायु व परिवार की सुख-शांति के लिए यम देव से वरदान मांगा.

जहां वट वृक्ष नहीं वहां महिलाओं ने बरगद की टहनी को वृक्ष का प्रतीक मानकर पूजा की

सुबह गंगा स्नान के बाद महिलाओं ने व्रत का संकल्प लिया. कई स्थानों पर जहां वट वृक्ष उपलब्ध नहीं था, वहां महिलाओं ने बरगद की टहनी को वृक्ष का प्रतीक मानकर पूजा की. पूजा के बाद सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी गई और सुहागिनों ने एक-दूसरे को सिंदूर, फल व सुहाग सामग्री दान कर आशीर्वाद लिया.

व्रत रखने से पति पर आया संकट टल जाता है

पौराणिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से पति पर आया संकट टल जाता है और उनकी उम्र लंबी होती है. सनातन धर्म में वट वृक्ष को ज्ञान परंपरा का संवाहक माना गया है. मान्यता है कि वट वृक्ष के दर्शन से भौतिक कष्ट दूर होते हैं और इसके समीप दीपदान करने से परिवार का अभ्युदय होता है.

सौभाग्य का प्रतीक है वट वृक्ष

स्थानीय पुजारियों के अनुसार वट का एक पौधा लगाने से हजारों वृक्ष लगाने का पुण्य प्राप्त होता है. यह वृक्ष सौभाग्य का प्रतीक भी है. पूजा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा और महिलाओं ने यम देवता से परिवार की सलामती व समृद्धि की कामना की.

Also Read : राजनीति में युवाओं का बढ़ता दबदबा, 7 में 4 युवा विधायक

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन