डुमरांव रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक किनारे मिला बुजुर्ग का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Author Sujeet Kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डुमरांव रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन पर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है. सुबह लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

Buxuar News : पटना-डीडीयू रेलखंड पर स्थित डुमरांव रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेल फाटक से महज 50 मीटर की दूरी पर डाउन लाइन के पास सोमवार को एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष आंकी जा रही है।

विज्ञापन

सुबह रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

जानकारी के अनुसार, सोमवार की अहले सुबह जब स्थानीय लोग रेलवे ट्रैक की तरफ गए, तो उनकी नजर डाउन लाइन के किनारे पड़े शव पर पड़ी. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को दी गई.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का मुआयना किया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

शिनाख्त की कोशिशों के कारण शव उठाने में हुई देरी

मामले को लेकर स्थानीय समाजसेवी राजीव सिंह ने बताया कि घटना सुबह-सुबह ही प्रकाश में आ गई थी. हालांकि, पुलिस को सूचना मिलने में हुए थोड़े विलंब और मौके पर ही शव की शिनाख्त (पहचान) कराने के शुरुआती प्रयासों के कारण ट्रैक के पास से शव को हटाने में थोड़ा समय लग गया. पुलिस फिलहाल मृतक के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन