आरा में गिरी घर की दीवार: मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत, एक घायल

Author Md. Wasim|Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर लोगों की भीड़

Arrah News : आरा जिले के बिहिया में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ.ईंट की दीवार गिरने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल है. इस घटना से पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया है.

विज्ञापन

Arrah News : आरा जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर धोबिया मोहल्ले में शनिवार की सुबह ईट का दीवार गिरने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

जानकारी के अनुसार मृत बच्चों में बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर धोबिया मोहल्ला वार्ड नंबर 6 निवासी साजन रजक का 3 वर्षीय पुत्र शिवांश रजक एवं राहुल रजक का 3 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार शामिल है. जबकि जख़्मी उनके ही परिवार का एक अन्य बच्चा है. जिसका इलाज परिजन द्वारा अपने स्तर से कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह बच्चे अपने परिवार के साथ घर में बैठे हुए थे.

ईट का दीवार भरभरा गिरी

अचानक ईट का दीवार भरभरा कर उन पर गिर पड़ा. उसी मलबे के नीचे तीनों दब गए. इसके बाद परिजन एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें मलबे के नीचे से बाहर निकाला. जिसमें शिवांश रजक एवं अंकित कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि उन्हीं के परिवार का एक बच्चा गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गया.

पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद मृत बच्चों के घर में हाहाकार मच गया है. उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.


विज्ञापन
मोहम्मद वसीम

लेखक के बारे में

By मोहम्मद वसीम

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन