MUNGER : जमालपुर स्टेशन के एस्केलेटर व फुटओवर ब्रिज के बीच टूट चुका बैरियर, दे रहा खतरा को आमंत्रण
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :06 May 2026 1:55 PM (IST)
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के एस्केलेटर और फुटओवर ब्रिज के बीच लगाया गया बैरियर क्षतिग्रस्त होकर टूट चुका है.
विज्ञापन
मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट :
पूर्व रेलवे मालदा रेल मंडल के अंतर्गत अति महत्वपूर्ण जमालपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के एस्केलेटर और फुटओवर ब्रिज के बीच लगाया गया बैरियर क्षतिग्रस्त होकर टूट चुका है. जिसके कारण एस्केलेटर से आने जाने वाले रेल यात्रियों को परेशानी हो रही है. बैरियर टूट जाने के कारण कई लोग वहां घायल हो चुके हैं. जमालपुर के रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों तक यह सूचना नहीं पहुंची है. इस एस्केलेटर से चलकर प्रतिदिन हजारों रेल यात्री फुट ओवरब्रिज के रास्ते स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक दो तीन चार पर आते जाते हैं. बैरियर टूटना बड़े खतरे को आमंत्रण देना है. कई दैनिक रेल यात्रियों ने रेलवे से उक्त बैरियर को दुरुस्त करने की मांग करते हुए कहा है कि रेलवे के अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं रेल यात्रियों ने रेलवे के संबद्ध सक्षम अधिकारी से त्वरित रूप से संज्ञान लेते हुए बैरियर दुरुस्त करने की मांग की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










