जनसुनवाई में आये छह मामले, चार का निष्पादन
Published by :DHIRAJ KUMAR
Published at :16 Mar 2026 9:11 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को सात निश्चय पार्ट-थ्री के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया
विज्ञापन
टेटियाबंबर
. प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को सात निश्चय पार्ट-थ्री के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विभिन्न पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं काे लेकर आवेदन दिया. अंचल और प्रखंड स्तर के चार मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया. जबकि दो मामलों के निष्पादन का आश्वासन दिया गया. ग्रामीणों ने पेयजल, नाली-गली, आवास, जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन, मापी, सड़क और स्वच्छता जैसी मूलभूत समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी. ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ निशा राय ने आवेदन से संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया. वहीं अंचल कार्यालय में दो मामला प्राप्त हुआ, जो जमीन परिमार्जन से जुड़ा था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










