पुलिस ने दो आरोपियों के घर किया कुर्की जब्ती की कार्रवाई

Published by :ANAND KUMAR
Published at :30 Apr 2026 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों के घर किया कुर्की जब्ती की कार्रवाई

पुलिस ने लकड़ी का पलंग, किवाड़ (पल्ला सहित), लकड़ी का बेंच, खिड़की के टूटे पल्ले, साइकिल, एल्युमीनियम का प्रेशर कुकर सहित अन्य समान बरामद किया.

विज्ञापन

तारापुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को तारापुर पुलिस ने फरार अभियुक्तों और लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया. एएसपी संकेत कुमार के नेतृत्व में चलाये गये छापेमारी अभियान में तारापुर थाना क्षेत्र के गांधी नगर निवासी वरुण शर्मा एवं खानपुर निवासी मुकेश चौधरी के घर पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई. थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि बिहार ग्रामीण बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक प्रीतम द्वारा डीजेवाई एजेंट वरुण शर्मा पर 21 लाख 51 हजार रुपये के गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इसके बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था और पुलिस की पकड़ से बाहर था. जिसके कारण न्यायालय ने उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई का आदेश दिया था. इसी कार्रवाई के तहत पुलिस आरोपी वरूण शर्मा के घर कुर्की जब्ती की. पुलिस ने लकड़ी का पलंग, किवाड़ (पल्ला सहित), लकड़ी का बेंच, खिड़की के टूटे पल्ले, साइकिल, एल्युमीनियम का प्रेशर कुकर सहित अन्य समान बरामद किया. दूसरी ओर खानपुर गांव निवासी मुकेश चौधरी के विरुद्ध शराब मामले में कुर्की जब्ती का आदेश निर्गत था. इस मामले में भी पुलिस आरोपी के घर पहुंची और कार्रवाई की. मौके पर पुलिस पदाधिकारी अनिल सिंह, मनीष कुमार, एएसआई इरफान खान सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे. विदित हो कि पुलिस की इस कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन