एससी एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन के पांच पदों का 20 मई को होगा चुनाव

Updated:
विज्ञापन
एससी एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन के पांच पदों का 20 मई को होगा चुनाव

16 मई को नामांकन फार्म की जांच के साथ ही नामांकन वापसी और समय पूरा होने के बाद उसी दिन उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा.

विज्ञापन

जमालपुर ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन कारखाना शाखा जमालपुर के पांच पदाधिकारी पद के लिए आगामी 20 मई सोमवार को चुनाव होगा. इसको लेकर गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई. अधिसूचना जारी होते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. अधिसूचना के अनुसार 11 से 13 मई तक नामांकन फार्म का वितरण किया जायेगा. इसके बाद 14 मई और 15 मई को नामांकन की तिथि तय की गयी है. जबकि 16 मई को नामांकन फार्म की जांच के साथ ही नामांकन वापसी और समय पूरा होने के बाद उसी दिन उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा. आवश्यकता पड़ने पर 20 मई सोमवार को मतदान कराया जायेगा और उसी दिन मतगणना तथा परिणाम की घोषणा की जायेगी. कारखाना शाखा एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनेश्वर टुडू ने बताया कि कारखाना शाखा एसोसिएशन में कुल 21 पदाधिकारी होते हैं. जिनमें से पांच पदाधिकारी के लिए प्रत्येक 3 वर्ष में चुनाव कराया जाता है. जबकि बाकी 16 पदाधिकारी को मनोनीत किया जाता है. उन्होंने बताया कि चुनाव में उम्मीदवारी के लिए वर्ष 2023 से वर्ष 2025 तक का सदस्यता होना अनिवार्य है. जबकि मतदान करने का हकदार केवल वही सदस्य होंगे जो वर्ष 2025 की सदस्यता धारण करते होंगे. एक सदस्य सिर्फ एक पद के लिए चुनाव लड़ सकेंगे एवं एक ही नामांकन फार्म दाखिल करेंगे. जबकि सभी पद के लिए मतदान की प्रक्रिया सीक्रेट वैलेट से होगा. एसोसिएशन के शाखा सचिव सतीश कुमार भारती ने बताया कि संगठन के बायोलॉज जोनल पदाधिकारी के निर्देश तथा कमेटी के निर्णय के आलोक में वर्ष 2026-29 के लिए भी 5 पदाधिकारी के निर्वाचन की अधिसूचना जारी की गई है. जिन पदों के लिए चुनाव होगा, उसमें कारखाना शाखा अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, कारखाना शाखा सचिव, अतिरिक्त सचिव एवं कारखाना शाखा कोषाध्यक्ष का पद शामिल है. उन्होंने कहा कि इस बार एसोसिएशन की नई कमेटी के निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में सहायक सचिव सुमन कुमार एवं चुनाव अधिकारी के रूप में अंकेक्षक रामप्रवेश रजक को नामित किया गया है. जिनकी देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन