बदुआ डैम में डूबने से दो युवकों की मौत, तीन दोस्तों ने तैरकर बचाई जान

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर लगी भीड़.

बदुआ डैम में दोस्तों संग मौज-मस्ती करने पहुंचे 5 युवक गहरे पानी में डूब गए, जिनमें से 2 की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 3 युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकले।

विज्ञापन

संग्रामपुर (मुंगेर). दोस्तों के साथ सैर-सपाटे और मौज-मस्ती के लिए बदुआ जलाशय पहुंचे पांच युवकों को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही देर में उनकी खुशी मातम में बदल जाएगी. शनिवार को बदुआ डैम में नहाने के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई. वहीं तीन अन्य युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौनियां गांव के पांच युवक घूमने के लिए बेलहर प्रखंड स्थित बदुआ डैम पहुंचे थे. वहां मौज-मस्ती के दौरान सभी ने जलाशय में स्नान करना शुरू किया. नहाते-नहाते वे गहरे पानी की ओर चले गए. इसी दौरान दो युवक डूबने लगे. उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई.

दो शव बरामद, तीन युवक सुरक्षित निकले

घटना की सूचना मिलते ही बेलहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों के शव पानी से बाहर निकाले. मृतकों की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौनियां गांव निवासी जयमंगला सिंह के 18 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार और कौशल किशोर सिंह के 19 वर्षीय पुत्र अभिनव कुमार के रूप में हुई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बांका भेज दिया.

तीन दोस्तों ने बचाई अपनी जान

हादसे में आरव कुमार, आयुष कुमार और लक्की कुमार किसी तरह पानी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि बदुआ डैम में इससे पहले भी डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं. इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग यहां नहाने और पिकनिक मनाने पहुंचते हैं. उनका कहना है कि डैम के गहरे हिस्सों में पर्याप्त चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन