भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर कई ट्रेनें लेट, करीब चार घंटे देरी से चल रहीं तेजस राजधानी और ब्रह्मपुत्र मेल

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर रेलवे स्टेशन | Prabhat Khabar Network

पूर्व रेलवे के भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन में भारी देरी हो रही है. तेजस राजधानी एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें चार घंटे तक विलंब से चल रही हैं. इससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर गुरुवार को कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा. अप और डाउन दोनों दिशाओं की लंबी दूरी की ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं. इनमें तेजस राजधानी एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल करीब चार घंटे विलंब से चल रही हैं, जबकि अमरनाथ एक्सप्रेस और गरीब रथ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से पीछे हैं. ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

चार घंटे लेट चल रही तेजस राजधानी

आनंद विहार से अगरतला जाने वाली 20502 तेजस राजधानी एक्सप्रेस करीब चार घंटे विलंब से चल रही है. ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:05 बजे है. हालांकि उपलब्ध जानकारी के अनुसार ट्रेन सुबह 9:30 बजे ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन को क्रॉस कर सकी थी. बताया गया कि अब इसके अपराह्न करीब 3 बजे तक जमालपुर पहुंचने की संभावना है.

ब्रह्मपुत्र मेल भी चार घंटे पीछे

कामाख्या से दिल्ली जंक्शन जाने वाली 15658 ब्रह्मपुत्र मेल भी करीब चार घंटे देरी से चल रही है. ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:14 बजे है. लेकिन सुबह 10 बजे तक ट्रेन साहिबगंज भी नहीं पहुंच पायी थी. जानकारी के अनुसार इसके अपराह्न करीब 1 बजे जमालपुर पहुंचने की संभावना जतायी गयी.

ढाई घंटे विलंब से चल रही अमरनाथ एक्सप्रेस

जम्मू तवी से भागलपुर जाने वाली 15098 डाउन अमरनाथ एक्सप्रेस भी करीब ढाई घंटे देरी से चल रही है. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 7:59 बजे था. लेकिन यह ट्रेन अब करीब 10:20 बजे जमालपुर पहुंचने की जानकारी दी गयी है. ट्रेन के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है.

गरीब रथ भी निर्धारित समय से पीछे

आनंद विहार से भागलपुर जाने वाली 22406 डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस भी करीब डेढ़ घंटे विलंब से चल रही है. ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:10 बजे था. जानकारी के अनुसार अब इसके करीब 10:30 बजे जमालपुर पहुंचने की संभावना है.

कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित

रेलखंड पर इन प्रमुख ट्रेनों के अलावा कई अन्य ट्रेनें भी निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं. अप और डाउन दोनों दिशाओं में ट्रेनों के परिचालन में देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है. लंबी दूरी की ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गयी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन