राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मुंगेर ने पॉलिट्रॉपिक सिस्टम्स के साथ किया एमओयू

Updated:
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य सहित कंपनी के अधिकारी | Prabhat Khabar Network

मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज ने छात्रों के कौशल विकास और इंटर्नशिप के लिए पॉलिट्रॉपिक सिस्टम्स के साथ एमओयू साइन किया है। जानें इसके फायदे।

विज्ञापन

मुंगेर. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, मुंगेर ने शनिवार को पॉलिट्रॉपिक सिस्टम्स कंपनी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते का उद्देश्य विद्यार्थियों को कौशल विकास, इंटर्नशिप, इंडस्ट्री ओरिएंटेड ट्रेनिंग तथा रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

व्यावहारिक शिक्षा पर रहेगा विशेष जोर

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंभू शंकर भारती ने बताया कि पॉलिट्रॉपिक सिस्टम्स एक बहुआयामी संस्था है, जिसकी स्थापना इंजीनियरिंग छात्रों द्वारा की गई है. संस्था स्किल डेवलपमेंट, इंटर्नशिप प्रोग्राम, रिसर्च सपोर्ट और करियर आधारित प्रशिक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही है.

एआईसीटीई पोर्टल से संबद्ध है संस्था

उन्होंने बताया कि संस्था अब तक बिहार के विभिन्न अभियंत्रण महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को इंडस्ट्री ओरिएंटेड ट्रेनिंग और इंटर्नशिप उपलब्ध करा चुकी है. यह संस्था एआईसीटीई इंटर्नशिप पोर्टल से भी संबद्ध है तथा विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर रही है.

नई शिक्षा नीति के अनुरूप पहल

प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में उच्च शिक्षा को केवल कक्षाओं तक सीमित नहीं रखा जा सकता. विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, शोध अनुभव, नवाचार और उद्योग जगत से जुड़ाव प्रदान करना समय की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि इस एमओयू के माध्यम से महाविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे. यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, अनुसंधान संस्कृति तथा सामाजिक एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

ये लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. गोविंद कुमार झा, डॉ. शहादत हुसैन, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रभारी अभिषेक आनंद सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.

ALSO READ : हवेली खड़गपुर में स्कूल गईं दो सगी नाबालिग बहनें लापता: दिल्ली जाने की बात कह फोन किया बंद, लक्ष्मीपुर के सोनू पर प्राथमिकी दर्ज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन