निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में विकास और सफाई से जुड़े 22 प्रस्तावों पर हुई चर्चा

Published by :BIRENDRA KUMAR SING
Published at :30 Apr 2026 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में विकास और सफाई से जुड़े 22 प्रस्तावों पर हुई चर्चा

खराब वाहनों की मरम्मत और अतिरिक्त मानव बल की उपलब्धता जैसे प्रस्ताव भी रखे गये

विज्ञापन

– गोशाला संचालन, होल्डिंग टैक्स वसूली, सड़क-नाला निर्माण और डिजिटल स्क्रीन तक के मुद्दे पर हुई चर्चा मुंगेर नगर निगम मुंगेर की सशक्त स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को नगर निगम सभागार में आयोजित हुई. उसकी अध्यक्षता महापौर कुमकुम देवी ने की. बैठक में शहर के विकास, सफाई व्यवस्था और संसाधनों के आधुनिकीकरण से जुड़े कुल 22 प्रस्तावों पर चर्चा हुई. उप महापौर खालिद हुसैन, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में नगर निगम क्षेत्र स्थित गोशाला के बेहतर संचालन और रिमॉडलिंग के लिए समिति के साथ एकरारनामा करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई. जबकि होल्डिंग टैक्स की वसूली के लिए नई एजेंसी चयन को लेकर निविदा निकालने पर भी विचार किया गया. शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कचरा उठाव, ट्राइसाइकिल की खरीद, खराब वाहनों की मरम्मत और अतिरिक्त मानव बल की उपलब्धता जैसे प्रस्ताव भी रखे गये. जिस पर सदस्यों ने चर्चा की. विकास कार्यों के तहत विभिन्न वार्डों में सड़क और नाला निर्माण योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति देने, कंप्यूटर और प्रिंटर की खरीद तथा कार्यालय के जर्जर भवन और संसाधनों की मरम्मत पर भी चर्चा की गयी. इसके साथ ही चौक-चौराहों पर भीषण गर्मी को देखते हुए पंडाल लगाने, प्याऊ (जल सेवा) की व्यवस्था करने पर चर्चा हुई. नगर निगम की आय बढ़ाने और शहर को आधुनिक बनाने की दिशा में एलईडी स्क्रीन लगाकर विज्ञापन प्रसारण, गड़ैया मार्केट में चहारदीवारी निर्माण और पार्कों में बड़े एलईडी टीवी लगाने जैसे प्रस्ताव पर भी गंभीर चर्चा हुई. इसके अलावा नगर भवन में ऑन-ग्रिड रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए ब्रैडा से एनओसी लेने पर भी विचार किया गया. इस बैठक को नगर निगम के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे शहर की आधारभूत सुविधाओं में सुधार और राजस्व बढ़ाने की दिशा में ठोस निर्णय लिए गये.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन