मुंगेर की सड़क पर बिखरी शराब , पुलिस के पहुंचने से पहले जो हुआ , उसने सबको किया हैरान
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
Bihar News: बरियारपुर में तस्करों ने पुलिस के दबाव में फोरलेन पर विदेशी शराब फेंकी. कुछ देर में ही ग्रामीणों ने आधी खेप लूट ली. जिसके बाद जांच के लिए पुलिस भी वहां पहुंची और जांच शुरू की.
Bihar News: मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तस्करों ने पुलिस के दबाव में फोरलेन सड़क पर विदेशी शराब की बड़ी खेप फेंक दी. घटना रतनपुर बहियार के पास कीह है .
सड़क पर फेंकी शराब, ग्रामीणों में मची लूट
गवाहों के अनुसार, जैसे ही शराब से भरी खेप सड़क किनारे फेंकी गई, आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. कुछ ही देर में वहां भारी भीड़ जमा हो गई. स्थिति पूरी तरह अव्यवस्थित हो गई और लोगों ने बोतलें उठानी शुरू कर दीं. देखते ही देखते आधे से ज्यादा शराब लूट ली गई. इस दौरान स्थिति पूरी तरह अव्यवस्थित हो गई और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
पुलिस ने बची खेप की जब्त
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जहां पुलिस ने सबसे पहले हालात को काबू में लिया. हालात काबू में आते ही पुलिस ने अपनी जांच शुरू की. जांच के दौरान बची हुई शराब को जब्त कर लिया. साथ ही पुलिस मौके से पकड़े गए तस्करों की पहचान के प्रयास करने की कोशिश कर रही है.
तस्करों की तलाश जारी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह शराब कहां से लाई जा रही थी और किसके लिए भेजी जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है. साथ ही तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है. तस्करों की पहचान के लिए छानबीन तेज कर दी गई है और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है.
इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल ह.अचानक हुई इस घटना से स्थानीय लोग हैरान हैं, वहीं पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है.
मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए