वाणिज्य के 27 शोधार्थियों के शोध पत्रों का 21 को होगा अवलोकन

Published by : AMIT JHA Updated At : 11 Apr 2026 7:12 PM

विज्ञापन

शोधार्थी अपने चल रहे शोध कार्य के प्रगति की रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से काउंसिल के समक्ष करेंगे प्रस्तुत

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल की ओर से 21 अप्रैल को वाणिज्य संकाय के शोधार्थियों का पीपीटी लिया जायेगा. इसमें शोधार्थियों के चल रहे शोध कार्य की प्रगति का अवलोकन काउंसिल करेगी. बता दें कि यूजीसी के गाइडलाइन के अनुसार, विश्वविद्यालय के रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा प्रत्येक छह माह में शोधार्थियों के शोध कार्यों की प्रगति का अवलोकन और समीक्षा की जाता है. इसे लेकर 21 अप्रैल को वाणिज्य संकाय के शोधार्थी अपने चल रहे शोध कार्य के प्रगति की रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत करेंगे. इसे लेकर विश्वविद्यालय ने सभी सुपरवाइजरों को संबंधित शोधार्थियों को ससमय विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में उपस्थित होने को लेकर सूचित करने का निर्देश दिया गया है. बताया गया कि पीपीटी पूर्वाह्न 11 बजे से आरंभ होगा. 21 अप्रैल को वाणिज्य संकाय के कुल 27 शोधार्थी अपने शोध पत्रों का प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे. विदित हो कि मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति के अतिरिक्त रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल के हेड व संबंधित शोधार्थियों के सुपरवाइजर मौजूद रहेंगे. इससे पहले 9 अप्रैल को विश्वविद्यालय के रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल ने विज्ञान संकाय के 25 शोधार्थियों के शोध पत्रों का अवलोकन किया था.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन