मुंगेर विश्वविद्यालय : 4 जून तक भरें स्नातक पार्ट-वन का परीक्षा फॉर्म, जानें पूरी प्रक्रिया

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 01 Jun 2026 10:30 AM

विज्ञापन

Munger University News : मुंगेर विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी खबर. स्नातक पार्ट-वन और बीसीए के विभिन्न सेमेस्टरों की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. निर्धारित तिथि तक फॉर्म नहीं भरने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा.

विज्ञापन

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट

Munger News : मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक पार्ट-वन (शैक्षणिक सत्र 2022-25) और बीसीए के विभिन्न सेमेस्टरों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं 4 जून तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. इसके बाद निर्धारित विलंब शुल्क के साथ भी फॉर्म भरने का अवसर दिया जाएगा.

4 जून तक बिना विलंब शुल्क के भर सकेंगे फॉर्म

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार स्नातक पार्ट-वन के विद्यार्थी 30 मई से 4 जून तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. वहीं जो विद्यार्थी किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उन्हें 5 और 6 जून को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का अवसर मिलेगा.

दस्तावेज सत्यापन कराना होगा अनिवार्य

परीक्षा फॉर्म भरने से पहले सभी विद्यार्थियों को अपने-अपने संबंधित कॉलेज में आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन के बिना परीक्षा फॉर्म की प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी.

स्नातक पार्ट-वन के लिए इतना देना होगा शुल्क

स्नातक पार्ट-वन के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के 500 रुपये ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करना होगा. वहीं विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने वाले छात्रों को कुल 600 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा.

बीसीए के तीन सेमेस्टरों के लिए भी शुरू हुई प्रक्रिया

मुंगेर विश्वविद्यालय ने बीसीए पाठ्यक्रम के तीन अलग-अलग सत्रों के विद्यार्थियों के लिए भी परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसमें बीसीए सेमेस्टर-1 (सत्र 2025-28), सेमेस्टर-3 (सत्र 2024-27) और सेमेस्टर-5 (सत्र 2023-26) के छात्र-छात्राएं शामिल हैं.इन सभी विद्यार्थियों के लिए भी बिना विलंब शुल्क के 30 मई से 4 जून तक तथा 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 5 और 6 जून को फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

बीसीए छात्रों को देना होगा यह शुल्क

बीसीए के विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने से पहले अपने कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराने होंगे. बिना विलंब शुल्क के परीक्षा शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि विलंब शुल्क के साथ कुल 1100 रुपये जमा करने होंगे.

समय रहते पूरी करें प्रक्रिया

विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते दस्तावेज सत्यापन और परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर लें. इससे तकनीकी या अन्य किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सकेगा.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन