सुबह 7 बजे से ही झुलसाने लगी धूप, गर्मी और उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 01 Jun 2026 9:46 AM
विज्ञापन
Munger Weather Update: जून की शुरुआत होते ही मुंगेर में मौसम ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. सुबह सात बजे के बाद निकली तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया. गर्म हवाओं और बढ़ती उमस के कारण लोगों को ऐसा महसूस हो रहा है मानो तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया हो.
विज्ञापन
मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट
Munger News : मुंगेर में सोमवार को सुबह से ही भीषण गर्मी का असर देखने को मिला. तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, लेकिन उमस के कारण लोगों को 41 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को लू और गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है.सुबह से ही दिखने लगा गर्मी का असर
सोमवार की सुबह सात बजे के बाद जैसे-जैसे सूरज की किरणें तेज हुईं, वैसे-वैसे गर्मी का असर भी बढ़ता गया. लोगों को सुबह के समय ही तपिश का सामना करना पड़ा. खुले स्थानों और बाजार क्षेत्रों में धूप की तीव्रता के कारण आमजन परेशान नजर आए.39 डिग्री तापमान, लेकिन महसूस होगी 41 डिग्री जैसी गर्मी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. हालांकि वातावरण में नमी और उमस अधिक होने के कारण वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस होगी. विशेषज्ञों का मानना है कि उमस के कारण शरीर पर गर्मी का प्रभाव और बढ़ जाता है.20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाएं
सोमवार को पूरब-उत्तर दिशा से लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं. इन हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत देने के बजाय परेशानी और बढ़ा दी. दोपहर के समय सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले.मौसम विभाग ने जारी की सावधानी की सलाह
मौसम विभाग ने नागरिकों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव के लिए छाता, टोपी या गमछे का उपयोग करने की अपील की गई है. विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को गर्मी से बचाने पर जोर दिया गया है.लू की आशंका, बरतें विशेष सतर्कता
बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं को देखते हुए जिले में लू चलने की आशंका भी जताई गई है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक धूप में रहने से हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देने की सलाह दी गई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










