ग्लोबल तेजी से भारतीय शेयर बाजार में रौनक, निफ्टी 23600 और सेंसेक्स 75000 के पार

Published by : Soumya Shahdeo Updated At : 01 Jun 2026 10:05 AM

विज्ञापन

Indian Stock Market 1 June 2026 (Photo: Canva)

Indian Stock Market 1 June 2026: वैश्विक तेजी से भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक. सेंसेक्स 420 अंक और निफ्टी 100 अंक उछला. जानिए बाजार में बढ़त की असली वजह और एक्सपर्ट्स की खास रणनीति.

विज्ञापन

Indian Stock Market 1 June 2026: पिछले हफ्ते शुक्रवार की भारी गिरावट के बाद, आज यानी सोमवार सुबह भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ खुले. ग्लोबल मार्केट्स से मिले मजबूत संकेतों और एशियाई बाजारों में तेजी के चलते घरेलू निवेशकों का हौसला बढ़ा है. बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 420 अंकों से ज्यादा का उछाल देखा गया, वहीं निफ्टी भी 100 अंक ऊपर चढ़कर खुला.

बाजार में तेजी की मुख्य वजह क्या है?

इस बढ़त के पीछे सबसे बड़ा हाथ अमेरिकी और एशियाई बाजारों में आई तेजी का है. अमेरिका और ईरान के बीच एक समझौते (MoU) की उम्मीद से ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव माहौल बना. इसके अलावा, भारतीय बाजार के दिग्गज शेयरों, जैसे आईटी सेक्टर की कंपनी Infosys (+2.6%), TCS (+1.7%) और बैंकिंग दिग्गज HDFC Bank (+0.7%) में तगड़ी खरीदारी देखने को मिली. जिसने इंडेक्स को ऊपर खींचने का काम किया. निफ्टी के 50 में से 35 शेयर हरे निशान (बढ़त) पर कारोबार कर रहे थे, जिसमें इंडिगो और एशियन पेंट्स टॉप गेनर्स रहे.

इस हफ्ते किन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर?

निवेशकों के लिए यह हफ्ता बेहद महत्वपूर्ण है. 3 जून से रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक शुरू हो रही है, जिसका फैसला 5 Pent (जून) को आएगा. जानकारों का मानना है कि महंगाई के जोखिम को देखते हुए केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को 5.25% पर बरकरार रख सकता है. इसके अलावा, आज (1 जून 2026) से भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते (interim trade pact) को लेकर चार दिनों की अहम बातचीत शुरू हो रही है, जिसके नतीजों पर बाजार की नजर रहेगी.

एक्सपर्ट्स की क्या है आगे की रणनीति?

बाजार में रिकवरी तो आई है, लेकिन अभी भी कुछ चुनौतियां बाकी हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि तकनीकी रूप से जब तक निफ्टी 23,700 और सेंसेक्स 75,300 के स्तर को पार नहीं करता, तब तक बाजार में थोड़ी कमजोरी का माहौल बना रह सकता है. इसके अलावा, इजरायल-हिज्बुल्ला के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमत बढ़कर 93 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है. तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने का डर है, जिसके चलते सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई है. ऐसे उतार-चढ़ाव वाले माहौल में ट्रेडर्स को फूंक-फूंक कर कदम रखने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: डॉलर के आगे 3 पैसे संभला रुपया, पर क्या टिक पाएगी ये मजबूती? 

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola