सिर्फ ₹99 में मिलेगा Netflix समेत 20 OTT का मजा, Airtel लाया जबरदस्त ऑफर

Updated:
विज्ञापन
Airtel Xstream

एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले

अगर आप भी ऑनलाइन मूवी, वेबसीरीज या लाइव स्पोर्ट्स देखने के शौकीन हैं, तो Airtel का नया OTT ऑफर आपके काम आ सकता है. कंपनी सिर्फ 99 रुपये में 20 OTT ऐप्स का एक्सेस दे रही है, जिससे आप सस्ते में भरपूर एंटरटेनमेंट का मजा ले सकते हैं.

विज्ञापन

देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने यूजर्स के लिए लिमिटेड पीरियड Summer OTT Sale शुरू की है. इस ऑफर के तहत कंपनी Airtel Xstream Play Premium सब्सक्रिप्शन को सिर्फ 99 रुपये प्रति महीने में दे रही है, जबकि इसकी रेगुलर कीमत 149 रुपये है. इस प्लान के जरिए यूजर्स को Sony LIV, Sun NXT, aha समेत 20 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा. कंपनी का यह ऑफर उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, जो कम कीमत में अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट देखना चाहते हैं. Airtel के इस पैक में फिल्में, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और रीजनल कंटेंट जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं.

99 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?

Airtel Xstream Play Premium प्लान की कीमत 99 रुपये रखी गई है और इसकी वैलिडिटी 1 महीने की है. इस प्लान में यूजर्स को Airtel Xstream Play Premium लाइब्रेरी के साथ कई पार्टनर OTT ऐप्स का एक्सेस मिलेगा. इस प्लान में Sony LIV, aha, Sun NXT, Lionsgate Play, Hungama, Eros Now, ShemarooMe, EPIC ON, Playflix, ManoramaMAX, Ultra, Chaupal, ShortsTV, Raj Digital TV, Klikk, NammaFlix, DocuBay, Addatimes, Jojo और Times Play जैसे OTT प्लेटफॉर्म शामिल हैं.

279 रुपये वाला ऑल OTT पैक भी उपलब्ध

Airtel अपने ग्राहकों को एक प्रीमियम OTT प्लान भी ऑफर कर रही है, जिसकी कीमत 279 रुपये मंथली है. इस प्लान में Netflix Basic, JioHotstar Super, ZEE5 Premium और Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस मिलता है. इसके अलावा प्लान में 1GB डेटा भी दिया जाता है. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा.

यूजर्स को मिलेगा प्रीमियम कंटेंट का फायदा

कंपनी इस ऑफर के जरिए Gullak Season 5 और India Women’s Tour of England जैसे पॉपुलर कंटेंट को भी प्रमोट कर रही है. ऐसे में कम कीमत में ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस चाहने वाले यूजर्स के लिए यह ऑफर काफी बढ़िया माना जा रहा है. फिलहाल Airtel ने इस ऑफर को लेकर कोई अलग प्रेस रिलीज जारी नहीं की है, लेकिन यह ऑफर Airtel Thanks App और Airtel Xstream Play की वेबसाइट और ऐप पर लाइव हो चुका है.

यह भी पढ़ें: ₹449 का नया Airtel प्लान बना सकता है आपको VIP यूजर! एक साथ मिल रहे कई प्रीमियम फायदे

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola