रोहतास के चेनारी की समस्याओं को लेकर सांसद से मुलाकात, चार बड़े मुद्दे उठाए गए

Sasaram News: रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड की ज्वलंत समस्याओं को लेकर समाजसेवी कन्हैया शर्मा ने राज्यसभा सांसद शिवेश राम से मुलाकात की. उन्होंने पानी की समस्या, नालों की सफाई, सरकारी कॉलेज की स्थापना और जर्जर पुल की मरम्मत सहित चार बड़े मुद्दे उठाए.
Sasaram News:(संदेश जायसवाल) रोहतास के नगर चेनारी के भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी कन्हैया शर्मा ने हाल ही में राज्यसभा सांसद शिवेश राम से मुलाकात कर चेनारी प्रखंड की प्रमुख समस्याओं को उठाया. मुलाकात के दौरान उन्होंने चार अहम मुद्दों पर जोर दिया, जिनमें पानी की कमी, नालों की सफाई, सरकारी कॉलेज की स्थापना और जर्जर पुल की मरम्मत शामिल हैं. कन्हैया शर्मा ने बताया कि लांजी वैतरणी क्षेत्र के किसान सिंचाई के लिए पानी की भारी समस्या झेल रहे हैं. नहर में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने के कारण खेती प्रभावित हो रही है और किसानों में निराशा का माहौल है। उन्होंने सांसद से तत्काल पानी उपलब्ध कराने की मांग की ताकि किसानों की फसल सुरक्षित रह सके.
मुख्य बाजार के नालों की बदहाल स्थिति
समाजसेवी ने चेनारी मुख्य बाजार के नालों की सफाई न होने की समस्या को भी उठाया. उनका कहना है कि नालों में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है, जिससे बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या गंभीर हो जाती है. इसके कारण आम लोग और दुकानदार दोनों ही परेशान हैं.
सरकारी कॉलेज की स्थापना की मांग
कन्हैया शर्मा ने प्रखंड में सरकारी कॉलेज की स्थापना की भी मांग की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अन्य जिलों या शहरों का रुख करना पड़ता है. स्थानीय स्तर पर कॉलेज खोलने से शिक्षा का स्तर बेहतर होगा और छात्रों को सुविधा मिलेगी.
जर्जर पुल की मरम्मत जरूरी
मुलाकात में नगर पंचायत चेनारी के हट्टा गांव के समीप नहर पर बने जर्जर पुल की मरम्मत का मुद्दा भी उठाया गया. कन्हैया शर्मा ने कहा कि यह पुल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है. उन्होंने शीघ्र मरम्मत की मांग करते हुए सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई.
सांसद ने मांगे समाधान का आश्वासन दिया
सांसद शिवेश राम ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों से बातचीत कर समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया. इस मुलाकात को क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
Also Read:कैमूर में हॉकी टूर्नामेंट का समापन, वाराणसी ने पटना को हराकर खिताब पर किया कब्जा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










