रेल नगरी जमालपुर में अकीदत के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज, गले मिलकर दिया भाईचारे का संदेश

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 28 May 2026 11:23 AM

विज्ञापन

Jamalpur Bakrid Celebration : मुंगेर के जमालपुर में ईद-उल-अजहा का पर्व हर्ष, उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया. केशवपुर ईदगाह और वलीपुर मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी.

विज्ञापन

जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट.

Jamalpur Bakrid Celebration : रेल नगरी जमालपुर और आसपास के इलाकों में गुरुवार को बकरीद का त्योहार पारंपरिक उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया. सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की और एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी. पूरे शहर में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला.

केशवपुर ईदगाह में उमड़ी नमाजियों की भीड़

मुख्य आयोजन केशवपुर स्थित ईदगाह में हुआ, जहां हाफिज मोहम्मद मुजाहिद ने बकरीद की नमाज अदा कराई. गुरुवार सुबह मौसम खुशनुमा रहने और धूप नहीं निकलने से नमाजियों में खास उत्साह दिखा. शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग पारंपरिक वेशभूषा में ईदगाह पहुंचे थे. नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी.

वलीपुर मस्जिद में भी गूंजा अमन का पैगाम

दूसरी ओर वलीपुर मस्जिद में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की. यहां हाफिज फैयाज रशीदी ने नमाज पढ़ाई और कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि बकरीद त्याग, इंसानियत और समर्पण का संदेश देने वाला पर्व है. नमाज खत्म होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाइयां दीं.

दूसरे समुदाय के लोगों ने भी दी शुभकामनाएं

बकरीद के मौके पर सामाजिक सौहार्द की मिसाल भी देखने को मिली. मुख्य पार्षद पार्वती देवी, पार्षद दीपा सिन्हा, समाजसेवी राजन मंडल और राजेश रमन उर्फ राजू यादव ईदगाह पहुंचकर नमाजियों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं. कई मुस्लिम परिवारों ने कुर्बानी का हिस्सा जरूरतमंदों में बांटकर इंसानियत और सहयोग का संदेश दिया.

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा. थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पासवान के नेतृत्व में ईदगाह और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. भारत माता चौक, जनता मोड़, सदर बाजार मस्जिद मोड़ और वराट चौक पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई.

Also Read: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर बेगूसराय से टोक्यो तक गूंजा ‘पीरियड जागरूकता अभियान’

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन