नोखा में हर्षोल्लास के साथ मनाई बकरीद, मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की नमाज

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 May 2026 12:06 PM

विज्ञापन

बकरीद के दौरान प्रशासन मुस्तैद.

SASARAM NEWS : सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. नए परिधानों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मस्जिदों और ईदगाहों की ओर जाते नजर आए.

विज्ञापन

SASARAM NEWS : (रंजन कुमार) रोहतास जिले के नोखा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-जोहा (बकरीद) का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों ने नमाज अदा की.

सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. नए परिधानों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मस्जिदों और ईदगाहों की ओर जाते नजर आए.

बकरीद के महत्व के बारे में जानकारी दी

जामा मस्जिद के इमाम ने नमाज के बाद लोगों को बकरीद के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह पर्व हजरत इब्राहिम द्वारा अल्लाह के प्रति आस्था और समर्पण के प्रतीक स्वरूप अपने पुत्र हजरत इस्माइल की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है. उन्होंने लोगों से समाज में भाईचारा, अमन और इंसानियत का संदेश फैलाने की अपील की.

नमाज के बाद गले मिलकर दी बधाई

नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी. घरों में विशेष पकवान बनाए गए और बच्चों में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला.

प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद

पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई और लगातार गश्ती भी की गई.

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली, अंचल अधिकारी मधुसूदन चौरसिया, पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह सहित कई अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे. प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया.

Also Read: अंतरराष्ट्रीय ट्रैक पर दौड़ेगा सासाराम का लाल पीयूष राज, एशियाई चैंपियनशिप के लिए हांगकांग रवाना

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन