बोकारो: मंईयां सम्मान योजना सत्यापन में पैसे वसूली का मामला, आंगनबाड़ी सेविका को हटाया गया

Updated:
विज्ञापन

मंईयां सम्मान

Maiya Samman Yojana: बोकारो जिले में मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन के दौरान लाभुकों से पैसे वसूली के आरोप सही पाए जाने पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. वायरल वीडियो की जांच के बाद आंगनबाड़ी सेविका को तत्काल प्रभाव से चयनमुक्त कर दिया गया.

विज्ञापन

बोकारो से रंजीत कुमार 

आपके शहर में

विज्ञापन

Maiya Samman Yojana: झारखंड के बोकारो जिले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लाभुकों से पैसे लेने के आरोप की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. आंगनबाड़ी केन्द्र चौफान उत्तरी की सेविका कुमारी सीमा को तत्काल प्रभाव से सेविका पद से चयनमुक्त कर दिया गया है.

वायरल वीडियो के बाद गठित हुई जांच समिति

22 मई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्र चौफान उत्तरी की सेविका कुमारी सीमा द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन के दौरान रुपये लेने का आरोप लगाया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी. जांच समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में यह स्पष्ट पाया गया कि सेविका द्वारा लाभुकों से पैसे की वसूली की गई थी. 

आंगनबाड़ी सेविका को किया गया चयनमुक्त

जांच रिपोर्ट के आलोक में जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्र चौफान उत्तरी कोड संख्या-20355020112 की सेविका कुमारी सीमा को तत्काल प्रभाव से चयनमुक्त करने का अनुमोदन प्रदान किया है.

अनियमितता पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

डीसी अजय नाथ झा ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार अथवा लाभुकों के शोषण को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: रिम्स में डॉक्टरों की मनमानी, आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी मरीजों पर 5000 रुपये का आर्थिक बोझ

यह भी पढ़ें: Jamshedpur: कोल्हान में पहले यात्री ट्रेन गुजरेगी, फिर मालगाड़ी को मिलेगा पास, रेलवे की बड़ी पहल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola