वैभव ने बढ़ाई शुभमन गिल की टेंशन, सिर्फ 3 शब्दों में दे डाली बड़ी चेतावनी

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ट्रॉफी के साथ पोज देते हुए

Vaibhav Suryavanshi Post: रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के पहले एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को करारी शिकस्त दी है. इस नॉकआउट मुकाबले में राजस्थान के बल्लेबाज वैभव ‘सूर्यवंशी’ ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi Post: युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों आईपीएल में गेंदबाजों के लिए काल बने हुए हैं. बुधवार को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए करो या मरो के मुकाबले में इस धाकड़ बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रनों का ऐसा सैलाब ला दिया, जिसका पैट कमिंस की टीम के पास कोई जवाब नहीं था. वैभव की इस विस्फोटक पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया है.

विज्ञापन

वैभव ने 3 शब्दों में दी चेतावनी

न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों का धागा खोलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने साफ कर दिया है कि वे रुकने वाले नहीं हैं. मैच के बाद ‘एक्स’ पर उनका तीन शब्दों का पोस्ट “और हूं भूखा” वायरल हो गया है, जो सीधे तौर पर गुजरात टाइटंस के लिए खतरे की घंटी है. इस मैच में वैभव ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर सिर्फ 8 ओवर में 125 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की, जिसमें वैभव का योगदान 29 गेंदों में 97 रनों का रहा. इस पारी में उन्होंने मैदान के चारों कोने में 12 गगनचुंबी छक्के जड़े.

वैभव के मुरीद हुए दिग्गज क्रिकेटर

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की तबाही मचाने वाली पारी ने न सिर्फ फैंस को, बल्कि दुनिया भर के महान क्रिकेटरों को भी अपना दीवाना बना लिया है. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से लेकर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या तक, हर कोई इस युवा बल्लेबाज की तारीफों के पुल बांध रहा है. सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वैभव की सराहना करते हुए लिखा, “वैभव के बल्ले का स्विंग वाकई लाजवाब और कमाल का रहा. यह पारी किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं थी.” जब जयसूर्या और सचिन जैसे दिग्गज किसी युवा खिलाड़ी के शॉट सिलेक्शन और बैट स्विंग की तारीफ करें, तो समझ जाइए कि भारतीय क्रिकेट को एक नया सुपरस्टार मिल चुका है.

15 साल के वैभव बने गेंदबाजों के काल

आईपीएल के मौजूदा सीजन में 680 रन बना चुके 15 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब टूर्नामेंट के सबसे खतरनाक खिलाड़ी बनकर उभरे हैं. वैभव जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसने विपक्षी टीमों के रणनीतिकारों को केवल उनके लिए विशेष योजनाएं बनाने पर मजबूर कर दिया है. क्रिकेट इतिहास में ऐसा दौर एक समय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के लिए देखा जाता था, जब विरोधी टीमें मैच से पहले सिर्फ उनके विकेट को लेकर माथापच्ची करती थीं. खुद सचिन तेंदुलकर ने भी वैभव की प्रतिभा को सराहा है, जो इस बात का प्रमाण है कि यह युवा खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट का भविष्य बदलने का माद्दा रखता है.

यह भी पढ़े- एलिमिनेटर में ‘फ्लॉप’ हुए अभिषेक शर्मा, नॉकआउट मैचों में बेहद शर्मनाक है रिकॉर्ड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola