अस्पताल से गायब मिले कई चिकित्सक व कर्मी, रोका एक दिन का वेतन
Updated at : 06 Apr 2026 6:05 PM (IST)
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ राजू ने शहर के विभिन्न शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया
विज्ञापन
सीएस ने शहर के विभिन्न शहरी व जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
सीएस ने लापरवाह सभी डॉ व कर्मियों से पूछा स्पष्टीकरणमुंगेर.
सिविल सर्जन डॉ राजू ने शहर के विभिन्न शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई चिकित्सक और कर्मी अनुपस्थित पाये गये. इसे लेकर सिविल सर्जन ने नाराजगी जताते हुए संबंधित चिकित्सक और कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा व उनके एक दिन के वेतन की कटौती की. सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लालदरवाजा में निरीक्षण के दौरान सहायक लेखापाल प्रीति प्रिया, फॉर्मासिस्ट आनंद कुमार और योग शिक्षक राजीव कुमार अनुपस्थित पाये गये. जिसे लेकर तीनों से स्पष्टीकरण पूछते हुए एक दिन के वेतन पर रोक लायी गयी है. इसके अतिरिक्त शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, माधोपुर के निरीक्षण के दौरान वहां योग शिक्षक मुकेश कुमार, एएनएम सरिता कुमारी, वीणा कुमारी, स्वेता कुमारी और मधुलता कुमारी अनुपस्थित पायी गयी. यहां भी सभी से स्पष्टीकरण पूछते हुए योग शिक्षक के मानदेय और चारों एएनएम के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगायी गयी है. वहीं हेल्थ सब सेंटर जानकीनगर में निरीक्षण के दौरान एएनएम नीतू कुमारी, लूसी कुमार और योग शिक्षक योगेश कुमार अनुपस्थित पाये गये और जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में भी डॉ कनवर और डॉ अशोक पासवान अनुपस्थित पाये गये. जिसे लेकर सभी से स्पष्टीकरण पूछा गया है. साथ ही एक दिदन की वेतन कटौती की गयी है. उन्होंने बताया कि सभी चिकित्सक और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी चिकित्सक और कर्मी अपने निर्धारित समय पर अपने-अपने कार्य स्थल पर उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों को निर्वहन करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कई कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




