बिहार बनेगा इंडस्ट्रियल हब, सरकार का रोडमैप तैयार, नई नीति लागू

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Apr 2026 9:03 PM

विज्ञापन

उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल

Bihar: बिहार सरकार ने उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्लान तैयार किया है. अगले पांच सालों में भारी निवेश लाकर एक करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है. नई नीतियों और प्रोजेक्ट्स के जरिए राज्य को इंडस्ट्री और स्टार्टअप हब बनाने की कोशिश हो रही है.

विज्ञापन

Bihar: बिहार सरकार अब राज्य में उद्योग और रोजगार बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है. उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा है कि आने वाले पांच सालों में राज्य में करीब 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य रखा गया है. इससे करीब एक करोड़ लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है. सरकार की साफ नीतियों और सुरक्षित माहौल के कारण अब इन्वेस्टर बिहार की ओर आकर्षित हो रहे हैं.

बिहार में निवेश के मिल रहे प्रस्ताव

दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि 2025-26 में अब तक 747 निवेश प्रस्ताव मिले हैं. इनमें से 17 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो चुका है. वहीं बियाडा के जरिए कई निवेशकों को जमीन दी गई है. इससे हजारों करोड़ का निवेश और हजारों लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है.

बिहार में सड़क, एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और हवाई कनेक्टिविटी को तेजी से मजबूत किया जा रहा है. भागलपुर के पीरपैंती में बड़ा पावर प्लांट बन रहा है और औरंगाबाद और बक्सर में भी बड़े प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नई नीति लागू

सरकार ने समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार के लक्ष्य के साथ नई योजनाएं शुरू की हैं. इसके तहत बिहार को टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप का हब बनाने की कोशिश हो रही है. इसके लिए तीन बड़े स्तर की समितियां भी बनाई गई हैं.

निवेश को बढ़ावा देने के लिए नई औद्योगिक नीतियां लागू की गई हैं. इसमें निवेश प्रोत्साहन पैकेज, सेमीकंडक्टर नीति और टेक्सटाइल, बायोफ्यूल जैसी योजनाएं शामिल हैं.

पटना को लेकर क्या योजना

स्टार्टअप सेक्टर में भी तेजी आई है. अब तक 1653 स्टार्टअप्स को चुना गया है. इनमें से 1456 को आर्थिक मदद दी जा चुकी है. महिलाओं को भी बिजनेस में आगे बढ़ने का मौका दिया जा रहा है.

पटना में पीपीपी मॉडल पर तीन फाइव स्टार होटल, इलेक्ट्रॉनिक पार्क और लॉजिस्टिक पार्क बनाने की योजना है. सरकार का लक्ष्य है कि बिहार को देश के बड़े निवेश हब में शामिल किया जाए.

इसे भी पढ़ें: जयनगर से घुरना तक 35 किमी लंबी सड़क के लिए 93 करोड़ मंजूर, 5 लाख लोगों को मिलेगी राहत

विधायक ओसामा साहब के खिलाफ FIR, सिवान पुलिस ने शुरू की जांच, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन