गिरिजाघरों में प्रार्थना गीत, बाइबल पाठ व प्रभु यीशु का दिया संदेश

Updated at : 05 Apr 2026 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
गिरिजाघरों में प्रार्थना गीत, बाइबल पाठ व प्रभु यीशु का दिया संदेश

रविवार को जमालपुर के विभिन्न गिरिजाघरों में अलग-अलग ढंग से प्रभु यीशु के पुनरुत्थान को समर्पित ईस्टर का त्योहार पूरी निष्ठा और धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का ईस्टर त्यौहार जमालपुर. रविवार को जमालपुर के विभिन्न गिरिजाघरों में अलग-अलग ढंग से प्रभु यीशु के पुनरुत्थान को समर्पित ईस्टर का त्योहार पूरी निष्ठा और धूमधाम से मनाया गया. ईस्ट कॉलोनी के अल्बर्ट रोड पर स्थित संत बापटिस्ट यूनियन चर्च में पादरी लाल बिहारी मुखिया के नेतृत्व में प्रार्थना, गीत, बाइबल पाठ एवं संदेश दिया गया. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह पर्व यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में मनाया जाता है. जब उन्हें सूली पर चढ़ाया गया तो ऐसा लगा जैसे सब कुछ समाप्त हो गया हो, लेकिन तीन दिन बाद उनका पुनरुत्थान हुआ और यही घटना ईस्टर का आधार बनी. फादर ने कहा कि यह केवल एक धार्मिक घटना नहीं, बल्कि आशा और विश्वास की सबसे बड़ी मिसाल है. उन्होंने बाइबल के लेखक यूहन्ना की पुस्तक के 11 अध्याय के 25 पद के बारे में प्रकाश डाला. जहां यीशु ने कहा था कि मैं पुनरुत्थान और जीवन हूं. जो मुझ पर विश्वास करता है. वह यदि मर भी जाए तो भी जीवित रहेगा. ओल्ड टेस्टामेंट के भजन एवं घोड़े की पुस्तक का जिक्र किया. जो यीशु के पुनरुत्थान के बारे में लिखते हैं. उन्होंने कहा मनुष्य पाप में घिर चुका था और परमेश्वर से दूर हो गया था, इसलिए यीशु ने मानवता के पापों को अपने ऊपर लिया और उनके बदले स्वयं बलिदान हो गए. कहा जाता है क्रूस पर मृत्यु केवल सजा नहीं थी, बल्कि यह परमेश्वर के प्रेम का प्रमाण है, क्योंकि तीन के 16 पद में लिखा है कि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उसने अपना इकलौता पुत्र दे दिया. मौके पर जेपी वरवा, अशोक, एस्तेर, पुष्पा, प्रेमलता, नीलू, रेणुका, समर्थ, रोशन, हेजल, हर्षित, चरण आदि मौजूद थे. वहीं प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान के महान पर्व ईस्टर की पूर्व संध्या पर शनिवार की देर रात्रि ईस्ट कॉलोनी स्थित सेंट जोसेफ कैथोलिक चर्च में ईस्टर विजिल का श्रद्धापूर्ण एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया. यह पवित्र आराधना रात 10:30 बजे आरंभ होकर प्रातः लगभग 1:00 तक चली. पवित्र मिस्सा का संचालन चर्च के पल्ली पुरोहित फादर जय बालन द्वारा किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत नई अग्नि और पवित्र जल के आशीर्वाद से हुई. जो अंधकार पर प्रकाश और मृत्यु पर जीवन की विजय का प्रतीक है. इसके बाद पवित्र बाइबल से विभिन्न पाठ भजन गीत और प्रार्थना की गई. पवित्र बाइबल से पाठ चंदन माइकल, ज्योति, संजय जोली और माधुरी द्वारा किया गया, जबकि विश्वासियों की प्रार्थनाएं दिव्या, महिमा, रितु, अलीना और रोमी द्वारा प्रस्तुत की गयी. अल्टर बॉयज के रूप में रेमंड, डेविड, अश्विन और माधुरी, सेवड़ी भजन गायन का नेतृत्व विलियम, सिस्टर मीणा, सिस्टर सुप्रिया, आशा, श्रित और रश्मि ने किया. ग्लोरिया के गान के साथ चर्च की घंटियां गूंज उठी.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन