नाश्ते में बनाएं शेफ कुणाल कपूर का स्पेशल मूंग दाल उत्तपम, सुबह की भागदौड़ के लिए बेस्ट रेसिपी

मूंग दाल उत्तपम Pic Credits: YouTube
Moong Dal Uttapam: अगर आप हाई प्रोटीन और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट चाहते हैं, तो शेफ कुणाल कपूर की मूंग दाल उत्तपम रेसिपी जरूर ट्राई करें. जानें इसकी आसान रेसिपी.
Moong Dal Uttapam: अगर आप एक ऐसे ब्रेकफास्ट की तलाश में हैं जो सिर्फ टेस्टी न हो बल्कि प्रोटीन से भी लोडेड हो, तो शेफ कुणाल कपूर की मूंग दाल उत्तपम की यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. इस डिश को तैयार करने के लिए मूंग दाल, बेसन, सूजी और दही का इस्तेमाल किया जाता है जिस वजह से यह सिर्फ टेस्टी नहीं रहता बल्कि काफी हेल्दी ऑप्शन भी बन जाता है. आप इसे सब्जियों के साथ और फ्रेश नारियल की चटनी के साथ सर्व करके एन्जॉय कर सकते हैं. तो चलिए बिना समय बर्बाद किये जानते हैं मूंग दाल उत्तपम बनाने की आसान रेसिपी.
मूंग दाल उत्तपम बनाने के लिए जरूरी सामग्री
बैटर के लिए
- मूंग दाल धुली – 1 कप
- अदरक – 2 टेबलस्पून
- हरी मिर्च – 2 से 3
- करी पत्ता – एक मुट्ठी
- जीरा – डेढ़ चम्मच
- काली मिर्च – 12
- बेसन – 2 टेबलस्पून
- सूजी – 2 टेबलस्पून
- दही – 2 टेबलस्पून
- नमक – स्वाद अनुसार
- चीनी – 1 चम्मच
- बेकिंग सोडा – 1 चम्मच
- पानी – तीन चौथाई कप
- तेल – थोड़ा सा
यह भी पढ़ें: बिना अंडे के भी बन सकती है टेस्टी ब्राउनी, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
नारियल की चटनी के लिए
- नारियल – 1 छोटे साइज का
- इमली का गूदा
- हरी मिर्च – 1
- अदरक – 1 टेबलस्पून
- काली मिर्च – 7 से 8
- जीरा – 1 चम्मच
- कड़ी पत्ता – 1 स्प्रिंग
- पानी – जरूरत अनुसार
तड़के के लिए
- तेल – 2 टेबलस्पून
- हींग – आधा चम्मच
- सूखी लाल मिर्च – 2
- जीरा – आधा चम्मच
- सरसों – 1 चम्मच
- उड़द दाल – 1 चम्मच
- चना दाल – 1 चम्मच
- कड़ी पत्ता – 1 स्प्रिग
- नमक – स्वाद अनुसार
यह भी पढ़ें: मुंह में जाते ही घुल जाएंगे दही के ये कबाब, रेस्टोरेंट वाला स्वाद अब आपके किचन में
टॉपिंग के लिए
- शिमला मिर्च – एक मुट्ठी
- टमाटर – एक मुट्ठी
- प्याज – एक मुट्ठी
- फ्रेश धनिया – एक मुट्ठी
मूंग दाल उत्तपम बनाने की रेसिपी
- मूंग दाल उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में मूंग दाल, अदरक, हरी मिर्च, करी पत्ता, जीरा, काली मिर्च, बेसन, सूजी, दही, नमक और चीनी डालकर अच्छे से ब्लेंड करें. अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालें ताकि बैटर गाढ़ा लेकिन बहने लायक हो. इसके अलावा हल्का और फुला हुआ बैटर पाने के लिए 1 मिनट और ब्लेंड करें. खाना बनाने से ठीक पहले बेकिंग सोडा मिलाएं.
- इसके बाद एक पैन में तेल गरम करें और बैटर डालकर फैलाएं. ऊपर से शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर डालें. तब तक सेंकें जब तक एक तरफ अच्छी तरह पक न जाए. इसके बाद इसे पलटकर दूसरी तरफ हल्का सेंकें.
- अब नारियल, इमली, हरी मिर्च, अदरक, काली मिर्च, जीरा और कड़ी पत्ता मिलाकर स्मूद चटनी तैयार कर लें.
- इसके बाद एक पैन में तेल गरम करें और फिर इसमें हींग, लाल मिर्च, जीरा, सरसों, उड़द दाल, चना दाल और कड़ी पत्ता डालें. गरम तड़का सीधे चटनी में डालें और अच्छे से मिक्स करें.
- अब फ्रेश नारियल की चटनी के साथ गर्मागर्म मूंग दाल उत्तपम को सर्व करें.
यह भी पढ़ें: प्रोटीन से भरपूर क्रिस्पी मसूर दाल टिक्की ट्राय किए बिना रह नहीं पाएंगे आप, शेफ कुणाल कपूर की रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




