मालदा टाउन व उधना के बीच चलेगी समर स्पेशल एक्सप्रेस

Updated at : 05 Apr 2026 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
मालदा टाउन व उधना के बीच चलेगी समर स्पेशल एक्सप्रेस

गर्मी के मौसम को देखते हुए ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से रेलवे ने मालदा टाउन और उधना के बीच समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है.

विज्ञापन

जमालपुर. गर्मी के मौसम को देखते हुए ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से रेलवे ने मालदा टाउन और उधना के बीच समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है. मालदा रेल मंडल के एपीआरओ जसराज माझी ने बताया कि 09033 उधना-मालदा टाउन समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 9 अप्रैल से 23 जुलाई तक प्रत्येक सप्ताह के गुरुवार को रात्रि 23:00 बजे उधना से मालदा टाउन के लिए रवाना होगी. जो तीसरे दिन पूर्वाह्न 11:00 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी. इसी प्रकार 09034 मालदा टाउन-उधना समर स्पेशल एक्सप्रेस 12 अप्रैल से 26 जुलाई तक प्रत्येक सप्ताह के रविवार को मालदा टाउन से सुबह 9:30 बजे उधना के लिए रवाना होगी. जो तीसरे दिन मध्य रात्रि एक 1:20 उधना पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि यह ट्रेन आने-जाने के क्रम में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार वाले न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में जनरल, सेकंड क्लास के अतिरिक्त स्लीपर क्लास और वातानुकूलित डब्बे लगाए जायेंगे.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन