जमीन विवाद को ले मारपीट में दो जख्मी, सात गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद को ले मारपीट में दो जख्मी, सात गिरफ्तार

तारापुर थाना क्षेत्र के लौना गांव में शनिवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी तारापुर. तारापुर थाना क्षेत्र के लौना गांव में शनिवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए तारापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पहले पक्ष के बीरबल कुमार ने आरोप लगाया कि 4 अप्रैल की दोपहर वह अपने जमीन पर घर निर्माण कार्य कर रहा था. इसी दौरान निरंजन तांती सहित अन्य लोग लाठी-डंडा और लोहे के रॉड के साथ पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया. इससे उसका सिर फट गया. जाते-जाते सभी ने जमीन पर कब्जा करने और निर्माण कार्य नहीं करने देने की धमकी दी. वहीं दूसरे पक्ष के आशीष तांती ने बताया कि बीरबल कुमार सहित नौ लोग हथियारों से लैस होकर उसके घर पर आये और हमला कर दिया. इस दौरान उसके सिर और हाथ में गंभीर चोंट लगी, जबकि उसके पिता का हाथ भी टूट गया. साथ ही घर में तोड़फोड़, लूटपाट और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया. घटना के बाद आशीष तांती और बीरबल कुमार का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में कराया गया. इधर, प्रभारी थानाध्यक्ष सुबन्ता कुमारी ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बीरबल कुमार, राहुल कुमार, पंडित तांती, विद्यासागर कुमार, राकेश कुमार, अनोज कुमार व आशीष तांती को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन