डीजे कॉलेज के कैमेस्ट्री लैब से सात कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की चोरी

Updated at : 05 Apr 2026 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
डीजे कॉलेज के कैमेस्ट्री लैब से सात कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की चोरी

एक ओर पूरे देश में इन दिनों एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर मारामारी मची हुई है. वहीं दूसरी ओर मुंगेर के प्रसिद्ध आरडी एंड डीजे कॉलेज के रसायनशास्त्र विभाग के प्रयोगशाला से अज्ञात चोरों ने भरा हुआ 7 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की चोरी कर ली.

विज्ञापन

पूरबसराय थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकीमुंगेर. एक ओर पूरे देश में इन दिनों एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर मारामारी मची हुई है. वहीं दूसरी ओर मुंगेर के प्रसिद्ध आरडी एंड डीजे कॉलेज के रसायनशास्त्र विभाग के प्रयोगशाला से अज्ञात चोरों ने भरा हुआ 7 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की चोरी कर ली. इसे लेकर विभागाध्यक्ष द्वारा पूरबसराय थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. हालांकि, कॉलेज से हुए गैस सिलिंडर की चोरी ने अब कॉलेज की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

मामले को लेकर डीजे कॉलेज के रसायनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सूरज कोनार द्वारा पूरबसराय थाने में आवेदन दिया गया है. इसमें कहा गया है कि कॉलेज के रसायनशास्त्र विज्ञान विभाग प्रयोगशाला, जो भूतल पर संचालित होता है. वहां पूर्व से 19 किलोग्राम का कुल 9 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर प्रयोगशाला कार्य के लिये रखा था. 3 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे जब वह प्रयोगशाला गये तो वहां से 7 गैस सिलिंडर गायब था. आसपास में छानबीन करने के बाद सिलिंडर नहीं मिला. ऐसे में संदेह है कि अज्ञात चोरों द्वारा 7 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की चोरी कर ली गयी है. वहीं मामले को लेकर पूरबसराय में कांड संख्या 43/26 दर्ज किया गया है. बताया गया कि सभी गैस सिलिंडर भरा हुआ था.

आवेदन में नहीं दी गयी है कई महत्वपूर्ण जानकारी

कॉलेज के प्रयोगशाला से हुए गैस सिलिंडर के चोरी को लेकर दिये गये आवेदन में कई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं दी गयी है. जो खुद गैस सिलिंडर के चोरी पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है. आवेदन में यह नहीं बताया गया है कि चोरों द्वारा प्रयोगशाला के गेट का ताला तोड़ा गया था या नहीं अथवा उक्त प्रयोगशाला व कॉलेज का कस्टोडियन कौन से अधिकारी है. ऐसे में एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच कॉलेज के प्रयोगशाला से गैस सिलिंडर का चोरी होना खुद में एक बड़ा सवाल है.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन