घर का माहौल हमेशा रखना है पॉजिटिव और खुशहाल? हफ्ते में एक बार जरूर करें ये 5 काम

Updated at : 06 Apr 2026 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for positivity at home

घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के तरीके Ai image

Vastu Tips: अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा सुख-शांति और पॉजिटिव माहौल बना रहे, तो कुछ आसान आदतें अपनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. ये छोटे-छोटे बदलाव आपके घर की एनर्जी को बैलेंस करने में मदद करते हैं और जीवन में खुशहाली लाने का काम करते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर का माहौल शांत और पॉजिटिव है, तो आपका मन हमेशा खुश रहता है और यह कामों को करने में भी लगता है. जब आप घर पर कुछ छोटी-छोटी आदतों को अपनाना शुरू करते हैं, तो इनकी मदद से सिर्फ निगेटिव एनर्जी को दूर नहीं कर पाते, इनकी मदद से आप पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट भी कर पाते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको हफ्ते में सिर्फ एक बार अपने घर पर जरूर करना चाहिए. जब आप इन कामों को करेंगे तो आपके घर में सुख-शांति हमेशा ही बनी रहेगी.

घर की साफ-सफाई जरूर करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको हफ्ते में कम से कम एक बार अपने पूरे घर की सफाई अच्छे से करनी चाहिए. खासकर आपको घर के कोनों, खिड़कियों और दरवाजों के पास जमी हुई गंदगी और धूल को जरूर ही साफ कर देना चाहिए. जब आप अपने घर को गंदा छोड़ देते हैं, तो निगेटिव एनर्जी तेजी से बढ़ने लगती है. वहीं, जब आपका घर साफ-सुथरा होता है तो घर का माहौल पॉजिटिव हो जाता है. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि जब आप घर पर पोछा लगा रहे हैं तो पानी में थोड़ा सा नमक जरूर मिला दें. जब आप ऐसा करते हैं तो निगेटिव एनर्जी देखते ही देखते कम हो जाती है.

यह भी पढ़ें: सुनने में अजीब, लेकिन ये 5 आदतें बन सकती हैं आपकी परेशानी की वजह, जान लें

पूजा स्थल को साफ और सुलझाकर रखें

आपके घर का पूजा स्थल एनर्जी का सबसे जरूरी केंद्र माना जाता है. इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप हफ्ते में कम से कम इस जगह को एक बार जरूर अच्छे से साफ करें, पुराने फूलों और पूजा में इस्तेमाल की गयी चीजों को हटाएं और इसे फ्रेश बनाये रखने की कोशिश करें. इसके अलावा दीपक और अगरबत्ती भी जलाएं ताकि पूरे घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ जाए और आपके मन को शांति मिल सके.

घर में फ्रेश हवा और रोशनी आने दें

हर हफ्ते कुछ देर के लिए अपने घर की सभी खिड़कियों और दरवाजों को खुला रखना भी काफी जरूरी हो जाता है. जब आप ऐसा करते हैं तो घर पर फ्रेश हवा और धूप घुसती है. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें, सूर्य की रौशनी निगेटिव एनर्जी को खत्म करने में मदद करती है और साथ ही पूरे घर में नयी एनर्जी को भर देती है. हफ्ते में सिर्फ एक बार इस उपाय को अपनाकर आप घर के माहौल को हल्का और खुशनुमा बनाकर रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आपका घर दे रहा है बर्बादी के संकेत? इन 5 आसान टेस्ट से मिनटों में पहचानें वास्तु दोष

टूटे-फूटे सामानों को हटाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर टूटे हुए और बेकार की चीजों को रखने से भी निगेटिव एनर्जी बढ़ती है. ऐसा न हो सके इसलिए हफ्ते में कम से कम एक बार अपने पूरे घर का निरिक्षण जरूर करें और ऐसी सभी चीजों को हटा दें जो खराब हो चुके हैं या फिर जिनका आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. जब आप ऐसा करेंगे तो घर में जगह बढ़ेगी और एनर्जी का फ्लो भी बेहतर तरीके से हो सकेगा.

सुगंध और हरियाली का रखें ख्याल

जब आपके घर से अच्छी खुशबू आती है और आप पौधों को भी रखना शुरू करते हैं, तो देखते ही देखते पॉजिटिव एनर्जी बढ़ने लगती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने में कम से कम एक बार घर में कपूर, धूप या फिर इस तरह की किसी सुगंधित चीज का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इसके अलावा अपने घर पर छोटे-छोटे पौधे भी लगाएं और उनका ख्याल भी सही तरीके से रखना शुरू करें.

यह भी पढ़ें: नए घर में शिफ्ट होने से पहले जरूर जान लें वास्तु शास्त्र के ये 6 नियम, नजरअंदाज करने पर बढ़ सकती हैं परेशानियां

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola