सीनेटर ने कुलपति से की शिक्षकों के सेवा संपुष्टि व लंबित प्रोन्नति की मांग

Updated at : 06 Apr 2026 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
सीनेटर ने कुलपति से की शिक्षकों के सेवा संपुष्टि व लंबित प्रोन्नति की मांग

मुंगेर विश्वविद्यालय के सीनेटर डॉ कुंदनलाल ने एक बार फिर कुलपति प्रो संजय कुमार को पत्र लिखकर शिक्षकों की सेवा संपुष्टि और लंबित प्रोन्नति प्रक्रिया को पूरा करने की मांग की है

विज्ञापन

बार फिर कुलपति को लिखा पत्र, मांग पूरी नहीं होने पर 21 अप्रैल से धरने पर बैठेंगे सीनेटर

मुंगेर.

मुंगेर विश्वविद्यालय के सीनेटर डॉ कुंदनलाल ने एक बार फिर कुलपति प्रो संजय कुमार को पत्र लिखकर शिक्षकों की सेवा संपुष्टि और लंबित प्रोन्नति प्रक्रिया को पूरा करने की मांग की है. साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर 21 अप्रैल से विश्वविद्यालय में धरने पर बैठने की बात कही है.

सीनेटर ने अपने पत्र में कहा है कि दो वर्षों से अधिक सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों की सेवा संपुष्टि व सितंबर 2025 से लंबित शिक्षकों के प्रोन्नति को पूरा करने के लिए उनके द्वारा 9 मार्च को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन एक माह बाद भी विश्वविद्यालय की ओर से दोनों ही मुद्दों पर कोई भी सकारात्मक प्रयास नहीं किया गया है. जिससे शिक्षक में अनिश्चितता और भय का माहौल बन चुका है. ऐसे में अनुरोध है कि शिक्षकों के कल्याणार्थ दोनों बिंदुओं पर त्वरित कार्य किया जाये, ताकि शिक्षकों को उनका वाजिब हक मिल सके. उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर उनके द्वारा 21 अप्रैल से विश्वविद्यालय में धरना दिया जायेगा.

कुलपति करें सीनेट के फैसले का सम्मान

सीनेटर डॉ कुंदन लाल ने कुलपति को एक अन्य पत्र में विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में सर्वसम्मति से लिए गये फैसलों का सम्मान किये जाने का भी अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को हुई सीनेट बैठक में सीनेट सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनके स्थानांतरण को वापस लेने का प्रस्ताव पारित किया गया था. जिसके परिणामस्वरूप ही उनके द्वारा बैठक के दिन मौन प्रदर्शन को एक घंटे में ही समाप्त कर दिया गया था, लेकिन सीनेट बैठक के एक माह बाद भी अबतक पारित प्रस्ताव पर कोई विचार नहीं किया गया और न ही अबतक उनका स्थानांतारण डीएसमए कॉलेज, झाझा से वापस लिया गया.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन