बहन के दुपट्टा से भाई ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 06 Apr 2026 6:16 PM

विज्ञापन

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के घोसीटोला में रविवार की देर रात किराया के मकान में रह रहे एक युवक ने बहन के दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

विज्ञापन

कासिम के घोसीटोला में किराये के मकान में मां व बहन के साथ रह रहा था नीतीश मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के घोसीटोला में रविवार की देर रात किराया के मकान में रह रहे एक युवक ने बहन के दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि उसे परिजनों ने सदर अस्पताल लाया. लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया है. बताया गया कि बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी नारायण भगत अपने बड़े बेटे के साथ कोलकाता में काम करता है. जबकि उनकी पत्नी एक पुत्री और छोटा पुत्र 18 वर्षीय नीतीश कुमार के साथ घोसीटोला में किराये के एक कमरे के मकान में रह रही हैं. रविवार की रात बिजली चले जाने के कारण परिवार के सभी लोग घर के बाहर बैठे थे. पिता से फोन पर बात करने के बाद सोने जाने का बोलकर नीतीश घर के अंदर चला गया और अंदर से गेट बंद कर लिया. इसी बीच बहन पानी पीने अंदर जाने लगी तो गेट बंद था. जिसके बाद दरवाजे के दरार से अंदर देखा तो नीतीश ने दुपट्टा से फांसी लगा लिया था. जिसके बाद दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर गए और नीतीश को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि नीतीश ने पढ़ाई छोड़ दिया था और काम का तलाया कर रहा था. नीतीश दो भाइयों में सबसे छोटा था. इधर नीतीश के मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन