एसएसबी की साइकिल रैली से गांवों में फिटनेस का संदेश, युवाओं ने लिया स्वस्थ रहने का संकल्प

Munger News : मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर क्षेत्र में फिट इंडिया अभियान के तहत एसएसबी की ओर से साइकिल रैली निकाली गई. रैली के माध्यम से ग्रामीणों और युवाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.
हवेली खड़गपुर मुंगेर से रतन झा की रिपोर्ट : रविवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 16वीं वाहिनी जमुई के कमांडेंट के निर्देश पर एफ कंपनी की ओर से फिट इंडिया अभियान के तहत साइकिल रैली आयोजित की गई. इस रैली का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें फिट रहने के लिए प्रेरित करना था.
ग्रामीण युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
साइकिल रैली में एसएसबी जवानों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा भी शामिल हुए. रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां प्रतिभागियों ने लोगों को फिट इंडिया, स्वस्थ इंडिया का संदेश दिया. कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला.
व्यायाम और खेलकूद का दिया संदेश
रैली के दौरान जवानों और युवाओं ने लोगों को नियमित व्यायाम, खेलकूद और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया. एसएसबी के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ शरीर और मजबूत मानसिकता के लिए शारीरिक गतिविधियां बेहद जरूरी हैं.नशे से दूर रहने की अपील
कार्यक्रम के दौरान युवाओं से नशे से दूर रहने और खेल तथा व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की गई. अधिकारियों ने कहा कि फिट रहने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है और जीवनशैली बेहतर बनती है.
देशहित और समाज सेवा का लिया संकल्प
रैली में शामिल जवानों और ग्रामीण युवाओं ने देशहित और समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया. इस मौके पर एसएसबी के कई जवान, ग्रामीण युवक और स्थानीय लोग मौजूद रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










