जमालपुर में इंडिया गठबंधन ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, जनसमस्याओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का आगाज
बराट चौक पर हस्ताक्षर अभियान | Prabhat Khabar Network
जमालपुर में इंडिया गठबंधन ने जन समस्याओं के समाधान के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। स्ट्रीट लाइट और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए प्रशासन को जगाया जाएगा।
जमालपुर . नगर परिषद जमालपुर क्षेत्र की आम जन समस्याओं को लेकर इंडिया गठबंधन ने सोमवार को चरणबद्ध आंदोलन का आगाज किया. आंदोलन के पहले चरण के तहत सदर बाजार स्थित बराट चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इसमें इंडिया गठबंधन के घटक दलों कांग्रेस, राजद, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी और आईआईपी सहित विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.
आपके शहर में
जनसमस्याओं को लेकर लोगों से किया संवाद
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से सीधा संवाद कर हस्ताक्षर अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइट, जर्जर सड़क, सफाई व्यवस्था जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रशासन और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने के लिए लोगों का समर्थन जुटाया जा रहा है, ताकि इनका त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके.
अधिकारियों को सौंपा जाएगा ज्ञापन
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों के हस्ताक्षर एकत्र कर उन्हें ज्ञापन के रूप में संबंधित अधिकारियों को सौंपा जाएगा. उन्होंने आम जनता से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और जनहित के इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की.
कई दलों के नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल अध्यक्ष मुरारी प्रसाद, कांग्रेस नगर अध्यक्ष साईं शंकर, राजद नगर अध्यक्ष बमबम यादव, आईआईपी नगर अध्यक्ष अमित रंजन, आईआईपी युवा जिला अध्यक्ष मयंक राज उर्फ छोटू, समाजवादी पार्टी के नेता रविकांत झा, कमलेश्वरी मंडल, अरविंद कुमार तथा बरकत कुरैशी सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ALSO READ : उद्घाटन से पहले ही मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन में आई दरार, 3792 करोड़ के इस प्रोजेक्ट पर जांच के आदेश जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए