दानापुर- साहिबगंज के बीच चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
रेलवे ने श्रावणी मेला के लिए दानापुर-साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जानें ट्रेन का समय, रूट और स्टॉपेज की पूरी जानकारी यहाँ।
जमालपुर . श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को सुगम बनाने और श्रद्धालुओं को अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे ने दानापुर-साहिबगंज श्रावणी मेला स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इसकी जानकारी मालदा रेल मंडल के एपीआरओ रसराज मांझी ने दी.
पांच रविवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन
उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 03236/03235 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल आगामी 2 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को कुल पांच ट्रिप करेगी. यह विशेष ट्रेन दानापुर-साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के निर्धारित मार्ग, समय और ठहराव के अनुसार संचालित होगी.
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
पूर्व रेलवे के मालदा मंडल में यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में मिर्जाचौकी, शिवनारायणपुर, पीरपैंती, कहलगांव, एकचारी, घोघा, भागलपुर, अकबरनगर, सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर, धरहरा, अभयपुर और कजरा रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. इससे श्रावणी मेला में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी.
ALSO READ : उद्घाटन से पहले ही मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन में आई दरार, 3792 करोड़ के इस प्रोजेक्ट पर जांच के आदेश जारी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए