प्रो विद्या चौधरी बने प्रभारी प्राचार्य
Published by : AMIT JHA Updated At : 24 May 2026 5:55 PM
आज बीएड पार्ट-1 के अंतिम दिन की परीक्षा
मुंगेर. आरडी एंड डीजे कॉलेज के प्राध्यापक प्रो विद्या चौधरी को विश्वविद्यालय द्वारा जमालपुर कॉलेज, जमालपुर का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है. जिसे लेकर कुलपति के निर्देश पर अधिसूचना भी जारी कर दी है. हालांकि प्रो विद्या चौधरी को वेतन उनके मूल कॉलेज आरडी एंड डीजे कॉलेज से ही देय होगा. विदित हो कि जमालपुर कॉलेज, जमालपुर के पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ अशोक पोद्दार को विश्वविद्यालय द्वारा प्रभारी प्राचार्य के पद से हटा दिया है.
अंग्रेजी शिक्षक का हुआ पदस्थापन
मुंगेर. एमयू द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र सत्यापन के बाद बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग से नियुक्त अंग्रेजी विषय के शिक्षक डॉ मुकेश कुमार का पदस्थापन कर दिया है. जिसे विश्वविद्यालय द्वारा जेआरएस कॉलेज, जमालपुर में पदस्थापित कर दिया है. इसके लिए विश्वविद्यालय ने सूचना भी जारी कर दी है. विदित हो कि अगस्त 2025 में ही विश्वविद्यालय द्वारा बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग से अंग्रेजी विषय में मिले 19 सहायक प्राध्यापकों की पदस्थान किया गया था, लेकिन डॉ मुकेश कुमार के अनुभव प्रमाण पत्र में कमी के कारण उनका पदस्थापन रोक दिया गया था. जिसे अब जेआरएस कॉलेज, जमालपुर में पदस्थापित कर दिया गया है.
आज से होगी एलएलबी की परीक्षा
मुंगेर. एमयू द्वारा सत्र 2025-28 एलएलबी सेमेस्टर-1, सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-5 की परीक्षा सोमवार से जेआरएस कॉलेज, जमालपुर केंद्र पर ली जायेगी. विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश मिश्रा ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-1, 3 और 5 की परीक्षा 25 मई से 10 जून तक प्रतिदिन एक पाली में होगी. जिसमें पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक परीक्षा ली जायेगी. वही 20 और 21 जून को सेमेस्टर-3 और 5 के विद्यार्थियों का वाइवा होगा. कॉलेज द्वारा सभी सत्रों के विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड बांट दिया गया है. इधर सोमवार को पहले दिन एलएलबी सेमेस्टर-1 के पेपर-1 ज्यूरिसप्यूडेंस विषय की परीक्षा ली जायेगी.
आज बीएड पार्ट-1 के अंतिम दिन की परीक्षा
मुंगेर. एमयू द्वारा अपने पांच बीएड कॉलेज के सत्र 2025-27 बीएड पार्ट-1 की परीक्षा 18 मई से 5 केंद्रों पर ली जा रही है. जिसके अंतिम दिन की परीक्षा सोमवार को एक पाली में होगी. जिसमें बीएड पार्ट-1 के पैडागॉजी ऑफ स्कूल सब्जेक्ट पाट-1 में शामिल विषय विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा भाषा विषय की परीक्षा ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










